Move to Jagran APP

Covid-19: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी लड़की को किया सम्मानित, जानें बच्ची का कार्य

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 89562 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 मिलियन से अधिक संक्रमणों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 03:20 PM (IST)
Covid-19: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी लड़की को किया सम्मानित, जानें बच्ची का कार्य
Covid-19: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी लड़की को किया सम्मानित, जानें बच्ची का कार्य

वॉशिंगटन, पीटीआइ। 10 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी लड़की, श्रव्या अन्नापारेड्डी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नर्सों और अग्निशामकों को कुकीज(बिस्किट) दान करने और अमेरिका में COVID-19 महामारी से लड़ने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत ग्रीटिंग कार्ड भेजने के लिए सम्मानित किया गया है। बता दें कि दुनिया में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। श्रव्या मैरीलैंड के हनोवर हिल्स एलीमेंट्री स्कूल में गर्ल स्काउट ट्रूप सदस्य और चौथी कक्षा की छात्रा है।

loksabha election banner

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शुक्रवार को कई अमेरिकी नायकों को सम्मानित किया, जो कोरोना वायरस संकट में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं, जिसमें मैरीलैंड की लड़की श्रव्या भी शामिल हैं, जिन्होंने नर्सों और अग्निशामकों को कुकीज दान की।

वाशिंगटन टाइम्स ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, 'आज हम जिन पुरुषों और महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं, वे हमें याद दिलाते हैं कि मुश्किल के समय हमें एकजुट करने वाले बंधन भी हमें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।' श्रव्या तीन 10 वर्षीय गर्ल स्काउट्स में से एक है, जिन्हें ट्रंप ने उनकी मदद के लिए सम्मानित किया। उसके माता-पिता आंध्र प्रदेश से हैं।

गर्ल स्काउट्स लैला खान, लॉरेन मटनी और श्रव्या ट्रूप 744 एल्क्रीज, मैरीलैंड से हैं। सभी 10 साल की उम्र की हैं। स्थानीय डॉक्टरों, नर्सों और अग्निशामकों को गर्ल स्काउट द्वारा कुकीज के 100 दिब्बे दान किए। स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों के लिए 200 व्यक्तिगत कार्ड भी लिखे गए। रिपोर्ट में कहा गया है।

टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली खान ने कहा, 'हमारी टुकड़ी को आज यहां आने के लिए आमंत्रित किया गया, हम सम्मानित होते हैं, तो हम जानते हैं कि हम उन लाखों अन्य बच्चों का हिस्सा हैं जो अपने समुदायों, अपने दोस्तों और उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए अद्भुत चीजें कर रहे हैं। इन सभी का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।'

सम्मानित होने वालों में, एमी फोर्ड, जो कि विलियमसन, वेस्ट वर्जीनिया की नर्स है। वह ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आई COVID-19 रोगियों का अस्पताल में इलाज करने।

पिछले साल दिसंबर में वुहान में उत्पन्न हुए नोवल कोरोना वायरस से अब तक 315,185 लोगों ने जान गंवा दी है। विश्वभर में 4.7 मिलियन से अधिक लोग संक्रमित हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 89,562 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 मिलियन से अधिक संक्रमणों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.