विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Outbreak: अमेरिका में कोरोना से हालात खराब, 1.40 लाख की मौत; 37 लाख संक्रमित

By Manish PandeyEdited By:
Published: Sun, 19 Jul 2020 09:45 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 11:31 AM (IST)

अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37 लाख 11 हजार 297 हो गई है।

Coronavirus Outbreak: अमेरिका में कोरोना से हालात खराब, 1.40 लाख की मौत; 37 लाख संक्रमित
Coronavirus Outbreak: अमेरिका में कोरोना से हालात खराब, 1.40 लाख की मौत; 37 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन, एजेंसियां। दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित संयुक्त राज्य अमेरिका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1.40 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले दो हफ्तों से 50 राज्यों में से 43 में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रह हैं। जिससे अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37 लाख 11 हजार 297 हो गई है।

जून के अंत से संयुक्त राज्य अमेरिका ने नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर हफ्ते कोरोना वायरस से लगभग 5,000 लोगों की मौत हो रही है। इसके विपरीत, पड़ोसी देश कनाडा में महामारी शुरू होने से लेकर अब तक कुल 8,800 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि अमेरिका में हालात इतने खराब हैं कि पिछले एक हफ्ते में संयुक्त राज्य में कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 5,600 लोगों की जान गई है, जो कि महामारी के शुरुआत से स्वीडन में हुई कुल मौतों के बराबर है। अमेरिकी काउंटियों में हालात सबसे बुरे है। वहां, शवों को रखेने की जगह नहीं बची है। ज्यादातर मुर्दाघर फुल हो चुके हैं। शवों को रखने के लिए बड़े-बड़े 14 कुलर मंगाए गए हैं, जिनमें 280 शवों को रखा जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लगातार दूसरे दिन वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों में रिकॉर्ड 2 लाख 59 हजार 848 वृद्धि दर्ज की है। इससे पहले नए शुक्रवार को सर्वाधिक 2 लाख 37 हजार 743 मामले सामने आए थे।बीते सात महीने में लगभग 6 लाख लोगों की  वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

दुनिया में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ 42 लाख 46 हजार 121 हो गए हैं। इनमें से 6 लाख 1 हजार 512 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि 20 लाख मामलों और 78 हजार मौतों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर है। वहीं, इश सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत में कोरोना के 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं औऱ अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- India Coronavirus News Updates: बीते 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा नए मरीज आए सामने, कुल 6.77 लाख हुए ठीक