विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में कोरोना की सुनामी, एक दिन में आए चार लाख नए मामले; 2500 से ज्यादा की मौत

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Sun, 20 Dec 2020 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 01:54 PM (IST)

Coronavirus Outbreak in US अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां बीते 24 ...और पढ़ें

अमेरिका में एक दिन में कोरोना के 4 लाख मामले आए हैं। (फोटो: एपी)
अमेरिका में एक दिन में कोरोना के 4 लाख मामले आए हैं। (फोटो: एपी)

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां बीते दो दिनों से लगातार मामलों की संख्या में उछाल आ रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2500 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने अपने नवीनतम अपडेट में अमेरिका में बीते 24 घंटे की अवधि में चार लाख से अधिक नए कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि की है। सीडीसी के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के सभी राज्यों में शुक्रवार को कुल 4 लाख 3 हजार 359 नए मामले सामने आए।

इससे पहले अमेरिका में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले 11 दिसंबर को सामने आए थे। 11 दिसंबर को अमेरिका में 2 लाख 44 हजार 11 मामले सामने आए थे। सीडीसी ने अपने शनिवार के अपडेट में कहा कि अमेरिका में बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,756 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, वर्तमान में पूरे अमेरिका में कोरोना वायरस से पीड़ित 1 लाख 14 हजार 750 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां अब तक 1.76 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोना से अब तक 3 लाख 15 हजार 600 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इस बीच यहां कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका को लेकर आया एक आंकड़ा बताता है कि यहां जेलों में बंद हर पांचवां कैदी कोरोना की चपेट में आ चुका है।  कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे अमेरिका में गत चार नवंबर से एक लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।