Move to Jagran APP

Covid-19: लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के चलते न्यूयॉर्क प्रांत में थमने लगा कोरोना का कहर

पिछले चौबीस घंटे में फ्रांस में 46 और लोगों की मौत हुई है। इस तरह वहां मरने वालों की संख्या 29111 हो गई है। एक दिन पहले यह संख्या 44 थी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 08:33 PM (IST)
Covid-19: लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के चलते न्यूयॉर्क प्रांत में थमने लगा कोरोना का कहर
Covid-19: लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के चलते न्यूयॉर्क प्रांत में थमने लगा कोरोना का कहर

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। अमेरिका में महामारी के केंद्र रहे न्यूयॉर्क प्रांत में कोरोना का कहर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान जहां मात्र 42 लोगों की मौत हुई वहीं संक्रमण के चलते सिर्फ 2,728 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। आठ सप्ताह पहले प्रांत में प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों की मौत हो रही थी।

loksabha election banner

गवर्नर ने कहा- लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के चलते कोरोना का कहर थमने लगा

गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने मृतकों की संख्या में आई इस कमी का श्रेय लॉकडाउन और लोगों द्वारा अपनाई जाने वाली शारीरिक दूरी को दिया है। पूरे न्यूयॉर्क प्रांत में 3,76,208 संक्रमित मरीज हैं। आठ जून से न्यूयॉर्क शहर में प्रतिबंधों में ढील के प्रथम चरण की शुरुआत की जाएगी। जिसके बाद चालीस लाख लोग दोबारा काम पर लौटेंगे। मध्य मार्च में हुए लॉकडाउन के चलते न्यूयॉर्क शहर में कामकाज पूरी तरह बंद हैं। अकेले न्यूयॉर्क शहर में संक्रमित मरीजों की तादाद जहां दो लाख है वहीं 20 हजार लोगों की मौत हुई है।

ब्राजील ने डब्ल्यूएचओ छोड़ने की दी धमकी

ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को छोड़ने की धमकी दी। उनकी यह धमकी संगठन के उस बयान के बाद सामने आई है जिसमें उसने लॉकडाउन में छूट के खिलाफ दक्षिण अमेरिकी देशों को चेताया था। पिछले चौबीस घंटों में यहां 1,005 और लोगों की मौत हुई है जबकि मैक्सिको में 625 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले ब्राजील में 1473 लोगों की जान गई थी।

रूस में 200 और लोगों की मौत

पिछले चौबीस घंटों के दौरान रूस में 197 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 144 लोगों की मौत हुई थी। 29 मई को सबसे ज्यादा 232 लोगों की जान गई थी। संक्रमण के 8,855 नए मामले भी सामने आए हैं। देश में संक्रमित मरीजों की तादाद जहां 4,58,000 हो गई है वहीं मृतकों की कुल संख्या 5,725 हो गई है। राजधानी मास्को महामारी का केंद्र बनकर उभरा है। संक्रमित मरीज और महामारी के चलते जान गंवाने वाले आधे लोग यहीं के हैं।

मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रहे हैं ब्रिटेन के प्रिंस विलियम

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम कोरोना महामारी के दौरान एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने स्वयं दी। ब्रिटिश सिंहासन के क्रम में नंबर दो के दावेदार उन 2,000 स्वयंसेवकों में से एक हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण सत्र पूरा कर लिया है और 'साउट 85258' फोन सेवा के माध्यम से लोगों को सलाह दे रहे हैं। बता दें कि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने पिछले 'साउट 85258' फोन सेवा लांच करने में मदद की थी और अपने रॉयल फाउंडेशन के माध्यम से इसमें तीन मिलियन पाउंड (लगभग 29 करोड़ रुपये) का निवेश किया था।

-नेपाल में संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए हैं। वहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 3,235 हो गई है।

-इंडोनेशिया में संक्रमण के लगभग एक हजार नए मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 1,801 लोगों की मौत हुई है।

-सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से पड़ने वाले असर से निकलने में सालों लगेंगे। यहां पर संक्रमण 344 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 37,527 हो गई है।

-राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शादी की पार्टियों से कोरोना फैलने के खतरे के प्रति आगाह किया है।

-दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं। 34 लोग घर-घर जाकर सामान बेचने वाली एक कंपनी से जुड़े हैं।

-पिछले चौबीस घंटे में फ्रांस में 46 और लोगों की मौत हुई है। इस तरह वहां मरने वालों की संख्या 29,111 हो गई है। एक दिन पहले यह संख्या 44 थी।

देश                 मौतें            मरीज           एक्टिव केस

अमेरिका         1,11,412     19,67,343   11,17,202

ब्रिटेन                 40,465       2,84,868   उपलब्ध नहीं

ब्राजील               35,047       6,46,006     3,08,875

इटली                 33,774       2,34,531        36,976

स्पेन                   27,134       2,88,058   उपलब्ध नहीं

रूस                     5,725        4,58,689    2,31,576


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.