WHO: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 लाख के पार, 24 घंटों में 177,000 नए मामले
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में 177000 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
जिनेवा, एजेंसी। प्रतिबंधों में ढील के बाद दुनिया में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में 177,000 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 लाख के पार जा चुकी है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 480,000 के पार जा चुकी है। गुरुवार को WHO ने कोरोना संक्रमण के 167,056 नए मामले दर्ज किए और 5,336 संबंधित मौतें दर्ज की। अमेरिका अभी भी कोरोना संक्रमितों के मामले तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 लाख के ऊपर है। पूरे यूरोप में 26 लाख लोग करोना से संक्रमित है।
अंक तालिका में सबसे ऊपर अमेरिका
अंक तालिका में अमेरिका सबसे ऊपर बना हुआ है। यहां करोना के सर्वाधिक मरीज हैं। अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 2,552,956 से ऊपर है। अब तक कोरोना से 127,640 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 1,068,703 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में 1,356,613 कोरोना के एक्टिव केस हैं। अमेरिका कोरोना वायरस की जांच पर अधिक जोर दिया है। 31,352,500 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।
ब्राजिल और रूस क्रम से दूसरे और तीसरे स्थान पर
अंक तालिका में ब्राजिल दूसरे स्थान पर कायम है। ब्राजिल में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हुआ। इसने कई देशों को पीछे करते हुए वह मरीजों की संख्या के मामले में दूसरे पावदान पर पहुंच गया। ब्राजिल में कोरोना के1,280,054 मामले हैं। अब तक 56,109 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तालिका में रूस तीसरे स्थान पर है। रूस में कोरोना में 620,794 मरीज हैं। मरने वालों की संख्या 8781 के पार पहुंच गई है।
चौथे स्थान पर भारत
भारत में भी कोरोना में तेजी से प्रसार हो रहा है। देश में 509,446 कोरोना के मरीज हैं। मरने वालों की संख्या 15,689 के पार जा चुकी है। अब तक देश में 697,526 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 526,419 कोरोना के एक्टिव केस हैं।