विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी सरकार के सीक्रेट चुराने के लिए चीनी जासूसों की नई चाल, लिंक्डइन पर फैला रहे फर्जी नौकरियों का जाल

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:36 PM (GMT+05:30)

चीनी जासूस अमेरिकी सरकार के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से खुफिया जानकारी निकालने के लिए लिंक्डइन पर फर्जी कंसल्टिंग कंपनियों के जरिए नौकरी के विज्ञापन दे रहे हैं।

चीन की नई चालबाजी (AI से बनाई सांकेतिक तस्वीर)

चीन की नई चालबाजी (AI से बनाई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. चीनी जासूस लिंक्डइन पर फर्जी कंपनियों से कर रहे संपर्क।

  2. अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों से खुफिया जानकारी निकालने का प्रयास।

  3. नौकरी गंवाने वाले पूर्व कर्मचारी मुख्य निशाना बन रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। चीन की चालबाजी दुनिया के लिए कोई नया नहीं है। कई बार ऐसे मौके सामने आए हैं, जब चीन की चालबाजी के तरीके दुनियाभर के सामने बेनकाब होते रहे है। ऐसे में अब चीन की एक नई नापाक चाल सामने आई है। 

संदिग्ध चीनी जासूस अमेरिकी सरकार के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से खुफिया जानकारी निकलवाने के लिए एक नया तरीका अपना रहे हैं। वे फर्जी कंसल्टिंग कंपनियां बनाकर लिंक्डइन जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर नौकरी के विज्ञापन दे रहे हैं, ताकि संवेदनशील जानकारी रखने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाया जा सके।

पहले से कहीं ज्यादा बड़ा सोच रहा है चीन

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया जांच (CNN) में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ा है। इस जांच में उन 12 लोगों से बात की गई जिनसे इन फर्जी कंपनियों ने संपर्क किया था, साथ ही संदिग्ध वेबसाइटों की भी पड़ताल की गई।

सरकारी कर्मचारियों के साथ पत्रकार भी निशाने पर

जासूसी के इस जाल में सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पत्रकार, ट्रेड कंसल्टेंट और अन्य पेशेवर भी शामिल हैं, जिनके पास अमेरिका से जुड़ी अहम जानकारियां हो सकती हैं। इससे पहले जून में अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने ऐसी 13 वेबसाइटों को बंद किया था, जो फर्जी कंपनियों से जुड़ी थीं।

हालांकि, 'फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज' के वरिष्ठ विश्लेषक मैक्स लेसर ने 100 से अधिक ऐसे और वेब डोमेन पकड़े हैं जो इसी तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंद की गई 13 वेबसाइटें तो महज एक छोटी सी झलक हैं, यह नेटवर्क बहुत गहरा है। दूसरी तरफ, वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि चीन को बदनाम करने के लिए ऐसी कहानियां गढ़ी जा रही हैं।

नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा खतरा

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले साल में हजारों लोग अमेरिकी संघीय सरकार की नौकरी छोड़ चुके हैं या उन्हें निकाला गया है। इनमें से कई कर्मचारियों के पास राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियों तक पहुंच थी।

पूर्व खुफिया अधिकारियों का मानना है कि बड़े पैमाने पर हुई छंटनी ने एक बड़ा जोखिम पैदा कर दिया है। चीन और रूस जैसी विदेशी एजेंसियां खास तौर पर उन्हीं लोगों को निशाना बना रही हैं जिनकी नौकरी चली गई है या जिन्हें नौकरी जाने का डर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।