विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चार्ली कर्क के हत्यारे को एनकाउंटर का डर था इसलिए...', रॉबिन्सन की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा

Published: Thu, 18 Sep 2025 07:57 AM (IST)

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी टेलर रॉबिन्सन को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

चार्ली कर्क हत्याकांड आरोपी टेलर रॉबिन्सन गिरफ्तार, पुलिस की गोली का था डर। (फाइल फोटो)
चार्ली कर्क हत्याकांड आरोपी टेलर रॉबिन्सन गिरफ्तार, पुलिस की गोली का था डर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चार्ली कर्क के हत्यारे को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
  2. कर्क के हत्यारे को पुलिस से एनकाउंटर का डर था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी माने जाने वाले चार्ली कर्क की हत्या से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। चर्ली कर्क की हत्या के आरोप में टेलर रॉबिन्सन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।

दरअसल, शेरिफ नैट ब्रुक्सबी ने यह दावा किया कि कर्क की हत्या करने के आरोपी यूटा निवासी टेलर रॉबिन्सन को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने का डर था। यही वजह है कि वह आसानी से सरेंडर करने के लिए तैयार हुआ। शेरिफ इस जांच से नहीं जुड़े हुए हैं, बल्कि रॉबिन्सन के आत्मसमर्पण से जुड़े हुए हैं।

कर्क की हत्या का आरोपी क्या चाहता था?

शेरिफ ने बताया कि कर्क की हत्या का आरोपी टेलर रॉबिन्सन अपने माता-पिता के घर या अपार्टमेंट में एक बड़ी स्वाट टीम नहीं चाहता था। उसे सचमुच पुलिस द्वारा गोली मारे जाने का डर था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकारियों ने 22 साल के रॉबिन्सन पर कर्क की हत्या का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि उसके लिए मौत की सजा की मांग करेंगे। इसके अलावा अधिकारियों कई साक्ष्यों के बारे में भी खुलासा किया, जो रॉबिन्सन को कर्क की हत्या से जोड़ते हैं।

कोर्ट में हुई रॉबिन्सन की पेशी

मंगलवार को ही अधिकारियों ने टेलर रॉबिन्सन को कर्क की हत्या मामले में पहली बार कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वहां एक न्यायाधीश ने कहा कि वह उनका (टेलर रॉबिन्सन) प्रतिनिधित्व करने के लिए एक वकील नियुक्त करेंगे। बुधवार को काउंटी के लोक अभियोजक कार्यालय में एक संदेश छोड़ा गया। रॉबिन्सन के परिवार ने उनकी गिरफ्तारी के बाद से एसोसिएटेड प्रेस से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 10 सितंबर को यूटा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे अमेरिका को हिला कर रख दिया। विश्वविद्यालय में चार्ली कर्क गन कल्चर पर बात कर रहे थे। इसी दौरान कर्क को गोली मार दी गई। इस हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: टेलर रॉबिन्सन ने क्यों की चार्ली कर्क की हत्या? वारदात के बाद दोस्त के साथ चैट में हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप ने देश को बांट दिया है', ओबामा बोले- चार्ली कर्क की हत्या के बाद अमेरिका दोहरे मोड़ पर