विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलर रॉबिन्सन ने क्यों की चार्ली कर्क की हत्या? वारदात के बाद दोस्त के साथ चैट में हुआ खुलासा

Published: Wed, 17 Sep 2025 10:54 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हत्या के मामले में पुलिस ने टेलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

चार्ली कर्क और टेलर रॉबिन्सन। फाइल फोटो
चार्ली कर्क और टेलर रॉबिन्सन। फाइल फोटो

HighLights

  1. चार्ली की हत्या के बाद टेलर ने अपनी ट्रांसजेंडर पार्टनर से कबूला था गुनाह।
  2. मुझे चार्ली कर्क को हटना का मौका मिला है: टेलर
  3. मुझे माफ कर दो: टेलर

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की सरेआम हत्या काफी चर्चा में है। 2 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने चार्ली कर्क को मारने वाले टेलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चार्ली की हत्या के बाद टेलर ने अपनी ट्रांसजेंडर दोस्त के सामने अपना गुनाह कबूल किया था।

अमेरिकी अधिकारी लगातार टेलर से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं है। हालांकि, कोर्ट की फाइलों से पता चलता कि टेलर ने अपने दोस्त से चार्ली के बारे में बात की थी। टेलर ने चार्ली नाम लेते हुए लिखा था, "मैं उससे बहुत नफरत करता हूं और कुछ नफरतों को बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।"

टेलर ने अपनी दोस्त के लिए लिखे नोट में कहा-

मुझे चार्ली कर्क को हटना का मौका मिला है और मैं यह करने जा रहा हूं।

टेलर ने बताई हत्या की वजह

टेलर की पार्टनर ने जब पूछा कि क्या यह कोई मजाक है, तो इसके जवाब में टेलर ने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं किसी काम में व्यस्त हूं। मगर, मुझे घर आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मेरी राइफल मेरे हाथ में है। मैंने सोचा था यह राज मरते दम तक किसी ने नहीं बताऊंगा, लेकिन तुम्हें इसमें शामिल करने के लिए माफी मांगता हूं।"

टेलर की पार्टनर ने पूछा कि क्या चार्ली कर्क की हत्या तुमने की है? इसके जवाब में टेलर ने कहा, "मुझे माफ कर दो।" टेलर ने चार्ली की हत्या की वजह बताते हुए कहा, "कुछ चीजों के लिए नफरत ही काफी होती है और इसे बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।"

पिछले हफ्ते हुई थी चार्ली की मौत

ट्रंप के करीबी और टर्निंग पॉइंट यूएसए के मालिक 31 वर्षीय चार्ली कर्क पिछले हफ्ते यूटा वैली यूनिवर्सिटी में संबोधन दे रहे थे। तभी 22 साल के टेलर ने चार्ली पर गोली चलाई, जो सीधे उनकी गर्दन में जा लगी और चार्ली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- 'भगवान विष्णु के भक्त हो, उनसे ही कुछ करने के लिए कहो'; SC ने किस मामले में की ये टिप्पणी?