विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे', चार्ली किर्क की हत्या पर ट्रंप का फूटा गुस्सा; किसे ठहराया हमले का जिम्मेदार?

Published: Thu, 11 Sep 2025 09:47 AM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने यूटा वैली विश्वविद्यालय में चार्ली किर्क की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी वामपंथी चार्ली ...और पढ़ें

चार्ली किर्क की हत्या पर ट्रंप का फूटा गुस्सा। (फोटो- रॉयटर्स)
चार्ली किर्क की हत्या पर ट्रंप का फूटा गुस्सा। (फोटो- रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने यूटा वैली विश्वविद्यालय में अपने सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या पर गहरा दुख और गुस्सा जताया।

उन्होंने वादा करते हुए कहा कि उनका प्रशासन इस अत्याचार और अन्य प्रकार की राजनीति में शामिल हर एक शख्स को न्याय के कठघरे में पहुंचाएगा।

चार्ली किर्क की हत्या पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सालों से, कट्टरपंथी वामपंथी चार्ली जैसे अद्भुत अमेरिकियों की तुलना नाज़ियों और दुनिया के सबसे बुरे सामूहिक हत्यारों और अपराधियों से करते रहे हैं। इस वीडियो संदेश में उन्होंने किर्क की हत्या को जघन्य और अमेरिका के लिए एक काला क्षण बताया।

ट्रंप ने इस हत्या के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार?

अपने वीडियो संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले साल बटलर, पेंसिल्वेनिया में मेरे जीवन पर हुए हमले से लेकर आईसीई एजेंटों पर हमले, न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक स्वास्थ्य सेवा अधिकारी की नृशंस हत्या, और सदन के बहुमत नेता स्टीव स्कैलिस और तीन अन्य की गोली मारकर हत्या तक। कट्टरपंथी वामपंथी राजनीतिक हिंसा ने बहुत से निर्दोष लोगों को चोट पहुंचाई है और बहुत से लोगों की जान ली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि कट्टरपंथी वामपंथियों की बयानजाबी अमरिका में आतंकवादक के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसको तुरंत रोकना होगा।

कानून के कठघरे में लाए जाएंगे के सभी आरोपी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा प्रशासन उन सभी लोगों को ढूंढ निकालेगा जिन्होंने इस अत्याचार और अन्य राजनीतिक हिंसा में योगदान दिया है, जिनमें वे संगठन भी शामिल हैं जो इसे वित्तपोषित और समर्थित करते हैं, साथ ही वे लोग भी जो हमारे न्यायाधीशों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और हमारे देश में व्यवस्था बनाए रखने वाले अन्य सभी लोगों के पीछे पड़े हैं।

यह भी पढ़ें: युवाओं के हीरो, ट्रंप के बेहद करीबी... कौन हैं चार्ली किर्क जिन्हें डिबेट के दौरान मारी गई गोली?

यह भी पढ़ें: US News: ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, FBI की हिरासत में संदिग्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।