विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका: कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ पर गोलीबारी, 9 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:13 AM (IST)

कैलिफोर्निया के तुलारे काउंटी में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई गोलीबारी में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट के दौरान गोलीबारी (प्रतीकात्मक फोटो/रॉयटर्स)

कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट के दौरान गोलीबारी (प्रतीकात्मक फोटो/रॉयटर्स)

HighLights

  1. कैलिफोर्निया के तुलारे काउंटी में कॉन्सर्ट में गोलीबारी हुई।

  2. गोलीबारी में कुल 9 लोग घायल, एक की हालत गंभीर।

  3. अधिकारियों को घटना गिरोह से संबंधित होने का संदेह है।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के तुलारे काउंटी में शनिवार शाम एक कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ पर गोलीबारी हुई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। इन घायलों में एक की हालत गंभीर है।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुलारे काउंटी शेरिफ विभाग ने रविवार को बताया कि यह घटना मध्य कैलिफोर्निया के स्ट्रैथमोर नामक एक छोटे से कस्बे में शाम करीब 7:30 बजे हुई। वहां कुछ संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

युवक की छाती में लगी गोली

कॉन्सर्ट में गोलीबारी के दौरान 26 साल के युवक की छाती में गोली लगी, जिसकी सर्जरी की गई है। रविवार तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोलीबारी में घायल होने की वजह से 19 और 22 साल के दो अन्य पीड़ितों की भी सर्जरी हुई है, जबकि छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

किसने की गोलीबारी?

अधिकारियों का कहना है कि यह गोलीबारी किसी गिरोह (गैंग) से जुड़ी हो सकती है, लेकिन उन्होंने इस बारे में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

कैलिफोर्निया में हुए इस कॉन्सर्ट में पड़ोसी राज्यों के कलाकार शामिल हुए थे और इसमें लगभग 150 लोग मौजूद थे। शेरिफ विभाग ने कहा कि अब आम जनता को कोई तत्काल खतरा नहीं है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका में अवैध इमिग्रेशन पर सख्ती, 4 साल में 1389 भारतीय बच्चों को हिरासत में लिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।