विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

548 मौत की सजा पाए कैदियों की सजा माफ करने पर भड़के ट्रंप, कैलिफोर्निया के गवर्नर पर साधा निशाना

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:00 AM (IST)

ट्रंप ने एक प्रेसिडेंशियल डायरेक्टिव की घोषणा की, जिसमें न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि वे बच्चों के हत्यारों, दुष्कर्मियों और मानव तस्करों के लिए मौत की सजा की मांग करें।

मौत की सजा पाए 548 कैदियों को क्षमा दान देने वाले कैलिफोर्निया के गवर्नर ट्रंप के निशाने पर (फोटो- रॉयटर)

मौत की सजा पाए 548 कैदियों को क्षमा दान देने वाले कैलिफोर्निया के गवर्नर ट्रंप के निशाने पर (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. राष्ट्रपति ने न्याय विभाग को निर्देश दिया कि वे बच्चों के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग करें

  2. न्यूसम ने राष्ट्रपति की क्षमादान देने की शक्ति में व्यापक सुधारों की मांग की है

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसके तहत उन्होंने मौत की सजा पाए 548 कैदियों को माफी दे दी।

इनमें बच्चों की हत्या के दोषी भी शामिल हैं। 59 वर्षीय न्यूसम को 2028 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है।

ट्रंप ने एक प्रेसिडेंशियल डायरेक्टिव की घोषणा की, जिसमें न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि वे बच्चों के हत्यारों, दुष्कर्मियों और मानव तस्करों के लिए मौत की सजा की मांग करें।

राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि न्यूसम पीड़ितों और उनके परिवारों के बजाय दोषी अपराधियों के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं। इन कैदियों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जिसने अपने ही परिवार के नौ सदस्यों की हत्या कर दी थी।

इस बीच, न्यूसम ने राष्ट्रपति की क्षमादान देने की शक्ति में व्यापक सुधारों की मांग की है। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वे अपने अमीर सहयोगियों और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों को बचाने के लिए न्याय विभाग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

साथ ही कहा कि ट्रंप प्रशासन के तहत क्षमादान देना एक तरह का कारोबार बन गया है। वहीं प्रेट्र के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम से मुलाकात की और उनसे 2028 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।