विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी, पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित; बरामद हुई AK-47

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 16 Sep 2024 01:51 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:04 AM (IST)

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम में ट्रंप के गोल्फ क्लब के नजदीक गोलीबारी की घटना घटी। गोलीबारी के दौरान ट्रंप गोल्फ ...और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी की घटना घटी।(फोटो सोर्स: जागरण)
डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी की घटना घटी।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
  2. पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर चली थी गोलियां।

रॉयटर्स, फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा गोल्फ क्लब के बाहर दो लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस वारदात में ट्रंप पर कोई खतरा नहीं आया और वह सुरक्षित हैं।समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि यह वारदात दोपहर दो बजे से पहले हुई और वह इसकी जांच कर रही है।

इससे पहले ट्रंप की प्रचार टीम ने बताया था कि नजदीक हुई फायरिंग में वह सुरक्षित हैं और घटना का कोई विवरण नहीं दिया था। बता दें कि ट्रंप सप्ताह के अंत में वेस्ट कोस्ट के दौरे से फ्लोरिडा लौटे थे, शुक्रवार रात वह लास वेगास की रैली और यूटा में धन जुटाने के कार्यक्रम में शामिल थे।

ट्रंप अक्सर सुबह का समय गोल्फ खेलने में बिताते हैं और दोपहर का भोजन ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब, वेस्ट पाम बीच में करते हैं। 

घटनास्थल से बरामद हुई AK-47

ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने स्थानीय लॉ प्रवर्तन का हवाला देते एक्स पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रम्प गोल्फ कोर्स में गोलीबारी हुई। स्थानीय कानून प्रवर्तन के अनुसार, झाड़ियों में एक AK-47 मिली। ट्रम्प अभियान ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प सुरक्षित हैं। कथित तौर पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।"

कमला हैरिस ने घटना पर जताई चिंता 

इस घटना पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें "पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और फ्लोरिडा में उनकी संपत्ति के पास गोलीबारी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है। मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं।" सुश्री हैरिस ने कहा, "अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"

पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर चली थी गोलियां

बता दें कि कुछ दिनों पहले पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रंप पर गोलियां चलाई गई थी। जब ट्रंप मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान गोलियां चलाई गई थी। गोली चलने के बाद ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और झुक गए। ट्रंप के चेहरे और कान पर खून नजर आ रहे थे। इसके बाद ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उन्हें मंच से उतारा था।

बता दें कि इस साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ट्रंप की लड़ाई डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से है। 

यह भी पढ़ें: 'मैं टेलर स्विफ्ट से नफरत करता हूं', ट्रंप ने पॉप सिंगर के खिलाफ खोला मोर्चा; आखिर क्या है वजह