विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका: ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत और 10 से ज्यादा घायल; बचाव अभियान जारी

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:33 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 06:56 AM (IST)

ब्रुकलिन में बुधवार को एक तीन मंजिला अपार्टमेंट इमारत के ढहने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत और 10 घायल (फोटो- रॉयटर)

ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत और 10 घायल (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

  2. फायरफाइटर्स और एक सर्च डॉग खोज अभियान चला रहे हैं

रॉयटर, न्यूयॉर्क। ब्रुकलिन में बुधवार को एक तीन मंजिला अपार्टमेंट इमारत के ढहने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (एफडीएवाई) ने दी।

1930 में बनी चार यूनिट वाली इस इमारत के मलबे में दर्जनों फायरफाइटर्स और एक सर्च डॉग खोज अभियान चला रहे हैं। मलबे को बाल्टियों में भरकर हटाया जा रहा है।

रॉयटर के मुताबिक ड्रोन फुटेज में दिख रहा है कि मलबा पास के निर्माण स्थल के गड्ढे में गिर गया है, जिसमें स्टोव, टॉयलेट और एक दरवाजा भी शामिल था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायलों में निर्माण मजदूर भी शामिल हैं।

इमारत के पूरी तरह ढहने की सूचना एफडीएवाई को बुधवार को शाम करीब 4 बजे (पूर्वी समय) मिली। घटना के ढाई घंटे बाद मलबे से एक व्यक्ति जिंदा निकाला गया, जिसे स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति ने डब्ल्यूएबीसी रिपोर्टर से कहा कि वह उसकी छह महीने की गर्भवती पत्नी हो सकती है और वह बहुत खुश है।

बाद में रेस्क्यू टीमों ने मलबे से एक और व्यक्ति को जिंदा निकाला। फायर डिपार्टमेंट ने पहले बताया था कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और छह अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दो लोगों के बचाए जाने से पहले यह आंकड़ा जारी किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।