नीचे आ रहा हूं... 13 हजार फीट ऊंची चोटी से गिरने से पहले कैलिफोर्निया के हाइकर ने भेजा आखिरी मैसेज
कैलिफोर्निया के माउंट मॉर्गन पर 13,000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद 53 वर्षीय हाइकर ब्रायन सीबर्ट की दुखद ...और पढ़ें

माउंट मॉर्गन से गिरने से हाइकर की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, सैक्रामेंटो। कैलिफोर्निया में 13,000 फीट ऊंचे माउंट मॉर्गन की चोटी पर पहुंचने के बाद 53 वर्षीय हाइकर ब्रायन सीबर्ट ने अपने परिजनों को आखिरी मैसेज भेजा- 'ऑन माई वे डाउन' (नीचे आ रहा हूं)। लेकिन यह मैसेक इसके जीवित होने का अंतिम प्रमाण बन गया।
NYPost की रिपोर्ट के मुताबिक, ऊपर पहुंचने के बाद सीबर्ट एक जानलेवा हादसे का शिकार हो गए। ग्रैंड सेंट्रल कूलॉयर के पास चट्टान से गिर जाने के कारण उनकी दुखद मौत हो गई।
4 अक्टूबर को किया आखिरी मैसेज
रविवार, 4 अक्टूबर को शाम लगभग 7 बजे ब्रायन सीबर्ट ने मैसेज भेजकर परिजनों को जानकारी दी थी कि वे नीचे उतर रहे हैं। हालांकि, तय समय (रात 11:30 बजे) तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद सोमवार, 5 अक्टूबर को उनके लापता होने की सूचना मिलने पर मोनो काउंटी शेरिफ की 'सर्च एंड रेस्क्यू' टीम तुरंत हरकत में आई।
12,500 फीट की ऊंचाई पर सर्च ऑपरेशन
बचाव दल ने उसे खोजने के लिए 12,500 फीट की ऊंचाई पर सर्च टीम को उतारने के लिए कैलिफोर्निया गार्ड के CH-47 चिनूक हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया। 72 घंटे से अधिक समय तक चले गहन खोज एवं बचाव अभियान के बाद आखिरकार योसेमाइट सर्च टीम और स्पेशल हेलीकॉप्टरों की मदद से उसका शव अत्यंत दुर्गम इलाके से बरामद किया गया।
इस खोज अभिायन में फोटोग्राफिक मैचिंग, मोबाइल फोन की गहन फारेंसिक जांच और K-9 टीम द्वारा सीबर्ट की गाड़ी की तलाशी जैसे तरीकों से सबूतों को इकट्ठा किया। 6 अक्टूबर को सर्च टीम को पहाड़ की चोटी के पास पूर्वी तरफ मौजूद एक खास रास्ते, ग्रैंड सेंट्रल कूलॉयर के निचले हिस्से में हवा से कुछ असामान्य चीज दिखाई दी।
कैसे हुआ सर्च ऑपरेशन?
जंगल में बचाव कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था 'मोनो काउंटी सर्च एंड रेस्क्यू' के अनुसार, मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद 'शूनर' क्रू ने हवा से एक असामान्य वस्तु देखी। वहीं, कूलॉयर से बर्फ में बने पैरों के निशानों का पीछा कर रही दूसरी ग्राउंड टीम ने उस स्थान पर पहुंचकर लापता हाइकर ब्रायन सीबर्ट को ढूंढ निकाला।
हालांकि, शव और निकटतम लैंडिंग जोन के बीच अत्यधिक दुर्गम इलाका होने और समय की कमी के कारण मंगलवार को शव निकालना संभव नहीं हो सका।
आखिरकार बुधवार सुबह योसेमाइट नेशनल पार्क के 'हेलीकॉप्टर 551' और योसेमाइट सर्च टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सीबर्ट का शव सुरक्षित बाहर निकाला।
