अमेरिका के ब्रुकलिन में दो मंजिला इमारत में भीषण आग, छह लोगों की मौत; सात घायल
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक दो मंजिला घर में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और ...और पढ़ें

अमेरिका के ब्रुकलिन में भीषण आग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार तड़के एक दो मंजिला घर में लगी भीषण आग में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं।
ब्रुकलिन में एक इमारत में रात 1:40 बजे (स्थानीय समय) भीषण आग लगने की सूचना मिली। इलाके के सनसेट पार्क में लगी इस आग को बुझाने के लिए 200 से अधिक बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दमकल विभाग ने बताया कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य लोगों को ऐसी चोटें आईं, जिनसे उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
विभाग ने बताया कि तीन दमकलकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। पीड़ितों के नाम या उम्र के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
दमकल विभाग के अनुसार, घटनास्थल पर एक लिथियम-आयन बैटरी मिली है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आग लगने का कारण यही बैटरी थी या नहीं।
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)