Move to Jagran APP

Boeing 747 Jet: थम गया आसमान की रानी का सफर, बोइंग ने बनाया अंतिम 747 जंबो जेट; एटलस एयर को आखिरी डिलीवरी

बोइंग ने मंगलवार को अपने अंतिम 747 जंबो जेट की डिलीवरी कर इस विशालकाय विमान को विदाई दी। बता दें कि एक बार में करीब 500 यात्रियों को ले जाने में सक्षम बोइंग 747 ने 1969 में पहली उड़ान भरी थी।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM (IST)
थम गया आसमान की रानी का सफर, बोइंग ने बनाया अंतिम 747 जंबो जेट।

सिएटल, एपी। बोइंग ने मंगलवार को अपने अंतिम 747 जंबो जेट की डिलीवरी कर इस विशालकाय विमान को विदाई दी। बता दें कि एक बार में करीब 500 यात्रियों को ले जाने में सक्षम बोइंग 747 ने 1969 में पहली उड़ान भरी थी। इसने नासा के लिए कार्गो विमान के रूप में और अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एयर फोर्स वन के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उसके बेहतर विकल्प सामने आते गए। इसे आसमान की रानी भी कहा गया।

loksabha election banner

एटलस एयर को मिली अंतिम डिलीवरी

पिछले करीब 15 वर्षों में, बोइंग और उसकी यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरबस ने 747 के चार इंजन के बजाय केवल दो इंजनों के साथ अधिक लाभदायक और ईंधन कुशल चौड़ी बॉडी वाले विमान पेश किए हैं। अंतिम 747 विमान वाशिंगटन प्रांत के पगेट साउंड रीजन में बोइंग द्वारा बनाया गया 1574वां विमान है। इसे मालवाहक वाहक एटलस एयर को दिया जा रहा है।

करीब 69 मीटर लंबा था मुख्य हिस्सा

विमानन विश्लेषक रिचर्ड अबूलाफिया ने कहा कि अब कोई भी चार इंजन वाला एयरलाइनर नहीं चाहता है। बोइंग ने सैन्य परिवहन के लिए एक अनुबंध खोने के बाद 747 का निर्माण शुरू किया था। बोइंग के 50,000 से अधिक कर्मचारियों ने 16 महीने से भी कम समय में पहले 747 का निर्माण किया था। इस विमान का मुख्य हिस्सा 225 फीट (68.5 मीटर) लंबा था। इसकी टेल छह मंजिला इमारत जितनी ऊंची थी।

मंगलवार को सौंपा गया आखिरी 747 जंबो जेट

जानकारी के अनुसार, पहला 747 विमान 1970 में पैन एम के न्यूयार्क-लंदन रूट पर लगाया गया था। पिछली सदी के आठवें दशक में 747 के एक अपडेट मॉडल 400 श्रृंखला शुरू की गई। डेल्टा यात्री उड़ानों के लिए 747 का उपयोग करने वाली अंतिम अमेरिकी एयरलाइन थी। उसने 2017 में इसका उपयोग बंद कर दिया। हालांकि, कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्गो इसका उपयोग कर रहे हैं, जिनमें जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा भी शामिल है।

बता दें कि एटलस एयर ने पिछले साल की शुरुआत में चार 747 कार्गो विमान का ऑर्डर दिया था, जिसमें से अंतिम विमान मंगलवार को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, अब सात लाख की इनकम पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

यह भी पढ़ें: Budget 2023: बजट में आम आदमी के लिए खास सौगात, ये चीजें हुईं सस्ती, इनके लिए देना होगा अधिक पैसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.