विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिल गेट्स ने तीन अवैध संबंधों की बात मानी, बोले- जेफरी एपस्टीन ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की

Published: Thu, 25 Jun 2026 12:14 AM (GMT+05:30)

बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति के सामने गुप्त गवाही देते हुए तीन महिलाओं के साथ अपने अवैध संबंधों की बात स्वीकार की है।

बिल गेट्स ने तीन अवैध संबंधों की बात मानी (फोटो- रॉयटर)

बिल गेट्स ने तीन अवैध संबंधों की बात मानी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. गेट्स ने कहा कि ये अफेयर्स मेरे एपस्टीन से संबंधों से जुड़े नहीं थे

  2. गेट्स ने एपस्टीन से 12-14 बार मुलाकात की और दो वीडियो कॉल किए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एपस्टीन का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति के सामने गुप्त गवाही देते हुए तीन महिलाओं के साथ अपने अवैध संबंधों की बात स्वीकार की है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि दिवंगत फाइनेंशियर जेफरी एपस्टीन इनमें से दो अफेयर की जानकारी रखते थे और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे।

बिल गेट्स ने अपने बयान में कही ये बात

बिल गेट्स ने अपने बयान में कहा कि ये अफेयर मेरे एपस्टीन से संबंधों से जुड़े नहीं थे, लेकिन इनसे मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा। एपस्टीन मेरी इनफिडेलिटी (विवाहेतर संबंध) की जानकारी का इस्तेमाल करके मुझे फिर से उसके संपर्क में आने के लिए दबाव डाल रहा था।

गेट्स ने स्पष्ट किया कि एपस्टीन ने कभी सीधे ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन 2013 के एक ईमेल ड्राफ्ट से लगता है कि वह ब्लैकमेल करने की सोच रहा था।

गेट्स ने एपस्टीन से दर्जनों बार मुलाकात की

गेट्स ने एपस्टीन से 12-14 बार मुलाकात की और दो वीडियो कॉल किए। उन्होंने कहा कि ये मुलाकातें मुख्य रूप से फिलैंथ्रोपी (दान कार्य) और संभावित डोनर्स से जुड़ी थीं।

उन्होंने एपस्टीन के अपराधों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और कहा कि उसके साथ संपर्क बनाए रखना उनकी गलती थी।

कुछ दस्तावेजों में लगाए गए यौन संचारित संक्रमण के आरोपों को गेट्स ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी एसटीडी नहीं हुआ और न ही उन्होंने किसी को गुप्त रूप से दवा दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।