विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ट्रंप ने व्हाइट हाउस को ऐसा बना दिया, जैसे सद्दाम हुसैन ने चीजकेक फैक्ट्री खोल ली हो', ओबामा ने US राष्ट्रपति पर कसा तंज

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:12 PM (IST)

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मध्यावधि चुनावों से पहले डोनल्ड ट्रंप पर तीखे हमले किए, उनकी नीतियों और व्हाइट हाउस के नवीनीकरण पर तंज कसा।

बराक ओबामा ने ट्रंप पर कसा तंज (फोटो-रॉयटर्स)

बराक ओबामा ने ट्रंप पर कसा तंज (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. ओबामा ने ट्रंप की नीतियों और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला किया।

  2. व्हाइट हाउस के नवीनीकरण को 'सद्दाम की चीजकेक फैक्ट्री' कहा।

  3. मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को वोट देने की अपील।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राजनीति का पारा उस समय चढ़ गया जब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में उतरकर वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर बेहद तीखे और व्यंग्यात्मक हमले किए।

ओहियो और मिशिगन की रैलियों में ओबामा ने ट्रंप की नीतियों, भ्रष्टाचार और व्हाइट हाउस में चल रहे नवीनीकरण (रेनोवेशन) पर तंज कसते हुए एक ऐसा बयान दिया, जो इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

ओबामा ने ट्रंप पर कसा तंज

ओबामा ने कहा, 'ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हर तरफ इतना सोना भर दिया है और बड़े बदलाव किए हैं कि ऐसा लगता है मानो इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने कोई चीजकेक फैक्ट्री खोल ली हो।'

ओबामा ने तंज कसा कि ट्रंप को राजनीति की बजाय एचजीटीवी पर होम इम्प्रूवमेंट शो करना चाहिए। उन्होंने केवल सजावट तक ही अपनी बात सीमित नहीं रखी। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए।

ओबामा ने कहा कि हमने कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा जो जनता के पैसों पर इस हद तक मुनाफाखोरी और पक्षपात कर रहा हो।

इसके अलावा, ओबामा ने ईरान नीति और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ ईरान रणनीतिक रूप से मजबूत हो रहा है, वहीं रक्षा मंत्री सैनिकों के जालाइन (जबड़े) और टेस्टोस्टेरोन स्तर जैसी बेतुकी बातों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

मध्यावधि चुनावों को ट्रंप प्रशासन की कार्यशैली पर लगाम कसने वाला एक 'सर्किट ब्रेकर' बताते हुए ओबामा ने लोगों से अपील की कि वे देश को एक बेहतर दिशा में ले जाने के लिए आगामी चुनावों में भारी संख्या में मतदान करें और डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करें।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- NH-10 की बदहाली और महंगी फ्लाइट्स से दार्जिलिंग और सिक्किम में टूरिस्ट की कमी, दुर्गापूजा की छुट्टियों में घटा व्यापार