एपल सर्विसेज हुई ठप, दुनियाभर में हजारों यूजर्स को लॉगिन में हो रही समस्या; सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत
एपल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं मंगलवार को ठप हो गईं। हजारों यूजर्स ने आईक्लाउड, एपल पे, एपल स्टोर और अन्य सर्विसेज में लॉगिन और अन्य समस्याओं की शिकायत की है।

एपल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं मंगलवार को ठप हो गईं
HighLights
यूजर्स अपने एपल अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पा रहे
समस्या ब्राजील, ग्रीस और लातविया समेत कई देशों में रिपोर्ट की गई
डिजिटल डेस्क, सैन फ्रांसिस्को। एपल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं मंगलवार को ठप हो गईं। हजारों यूजर्स ने आईक्लाउड, एपल पे, एपल स्टोर और अन्य सर्विसेज में लॉगिन और अन्य समस्याओं की शिकायत की है।
डाउनडिटेक्टर समेत कई ट्रैकिंग साइट्स पर शिकायतों में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया। यूजर्स ने बताया कि वे अपने एपल अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पा रहे, नए डिवाइस एक्टिवेट नहीं हो रहे और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन फेल हो रहा है।
एपल की आधिकारिक सिस्टम स्टेटस पेज पर आईक्लाउड अकाउंट और साइन इन सेवा को लेकर समस्या स्वीकार की गई है।
कंपनी ने कहा है कि यह सेवा धीमी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एपल म्यूजिक, एपल सपोर्ट और रिटेल स्टोर से जुड़ी शिकायतें भी सामने आई हैं।
समस्या अमेरिका के अलावा ब्राजील, ग्रीस और लातविया समेत कई देशों में रिपोर्ट की गई। फिलहाल एपल की ओर से समस्या के कारण या समाधान का समय स्पष्ट नहीं किया गया है।