अमेरिका के सिलिकॉन वैली स्थित मंदिर में फिर घुसपैठ, तीन वर्षों में यह तीसरी घटना
सैंटा क्लारा स्थित बे एरिया के शिव दुर्गा मंदिर ने श्रद्धालुओं के साथ साझा किए गए सार्वजनिक संदेश में कहा ...और पढ़ें

अमेरिका के सिलिकॉन वैली स्थित मंदिर में फिर घुसपैठ (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
अमेरिका के सिलिकॉन वैली मंदिर में तीन वर्षों में यह तीसरी ऐसी घटना है
रविवार तड़के करीब चार बजे कोई घुसा और मंदिर में चोरी की गई
आईएएनएस, वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली के शिव दुर्गा मंदिर में फिर घुसपैठ और चोरी हुई है। तीन वर्षों में यह तीसरी ऐसी घटना है। मंदिर ने जांच व सुरक्षा में मदद के लिए भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना से अपील की है।
सैंटा क्लारा स्थित बे एरिया के शिव दुर्गा मंदिर ने श्रद्धालुओं के साथ साझा किए गए सार्वजनिक संदेश में कहा कि रविवार तड़के करीब चार बजे (स्थानीय समय) कोई मंदिर में घुस आया।
मंदिर प्रशासन स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ काम कर रहा है और नुकसान का आकलन कर रहा है। यह संदेश एक्स पर रितेश टंडन ने साझा किया।
भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन टंडन कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल जिले से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस जिले का प्रतिनिधित्व रो खन्ना करते हैं।
टंडन ने कहा कि हिंदुओं के मंदिरों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। मंदिर के संदेश में यह नहीं बताया गया कि क्या चोरी हुआ या नुकसान पहुंचा, न ही किसी संदिग्ध की पहचान या नुकसान की राशि बताई गई।
शिव दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष सुनील खन्ना ने श्रद्धालुओं से शांत रहने और साथ देने की अपील की। मंदिर की स्थापना सेंटा क्लारा काउंटी के हिंदू परिवारों ने की थी।