Move to Jagran APP

90 लोगों को उतारा मौत के घाट, नशे में लत महिलाओं का शिकार करता था ये सीरियल किलर

अमेरिका का सीरियल किलर सेमुअल लिटिल 90 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, वह ज्यादातर नशे में लत महिलाओं और देह व्यापार करने वाली महिलाओं को शिकार बनाता था।

By Arti YadavEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 09:00 AM (IST)
90 लोगों को उतारा मौत के घाट, नशे में लत महिलाओं का शिकार करता था ये सीरियल किलर
90 लोगों को उतारा मौत के घाट, नशे में लत महिलाओं का शिकार करता था ये सीरियल किलर

ऑस्टिन, एजेंसी। अमेरिका का एक सीरियल किलर, जिसने 90 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 50 सालों में उसने इन 90 हत्याओं को अंजाम दिया। इस सीरियल किलर का नाम सेमुअल लिटिल है। सेमुअल लिटिल ने अपनी सजा के दौरान माना कि उसने 90 हत्याएं की हैं। लिटिल के इस खुलासे के बाद पुलिस अन्य हत्याओं के मामलों को भी इस लिंक से जोड़कर देख रही है। इस मामले के सामने आने के बाद सेमुअल लिटिल को अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर माना जा रहा है। फिलहाल लिटिल तीन महिलाओं की हत्या के जुर्म में सजा काट रहा है। उसे टेक्सास जेल में रखा गया है।

loksabha election banner

50 साल, 12 राज्य, 90 हत्याएं 
अधिकारियों के मुताबिक, लिटिल ने इन सभी वारदातों को 50 सालों में करीब 12 राज्यों में अंजाम दिया। 78 साल के सीरियल किलर लिटिल ने कबूला कि उसने ये हत्याएं अमेरिका के फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया, इंडियाना, मिसिसिपी, ओहियो, न्यू मेक्सिको, साउथ कैरोलीना सहित कई अन्य राज्यों में की।

तीन महिलाओं की हत्या के मामले में जेल 
बता दें कि फिलहाल लिटिल तीन महिलाओं की गला दबाकर हत्या करने के मामले में सजा काट रहा है। उसने इन हत्याओं को 1987 से 1989 के बीच अंजाम दिया। साल 2014 में लिटिल को इन हत्याओं में दोषी पाया गया था, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इन मामलों में जांच 2012 से शुरू हुई थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मार्सिया और उनके पार्टनर जासूस मित्जी रॉबर्ट्स ने एक शेल्टर में उसे एक हत्या के मामले में पकड़ा था। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी बॉबी ब्लांड ने बताया कि अगर उस पर लगे सभी आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो सैमुअल लिटिल अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर बन जाएगा।

टेक्सास जेल में बंद है लिटिल
लिटिल पर इस साल 1994 में टेक्सास की एक महिला की हत्या करने का आरोप लगा, जिसके बाद उसे टेक्सास जेल लाया गया। लिटिल ने कबूला की उसने 90 से ज्यादा हत्याएं की हैं। इसमें से अभी तक 30 केसों को आपस में जोड़ा गया है। लिटिल के कबूलनामे के बाद 90 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। उसने बताया कि वह उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था, जिन्हें नशे की लत होती थीं या जो महिलाएं देह व्यापार करती थीं। महिला पर हमला करने के बाद वो गला दबाकर उनकी हत्या कर देता था। जांच में महिलाओं के शरीर से लिटिल का सीमेन बरामद हुआ था। जो उसके खिलाफ एक पुख्ता सबूत बना। लिटिल को सबसे पहले 16 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसने अलग-अलग मामलों में 10 साल जेल की सजा काटी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.