Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America News: न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में गोली चलाने वाले की तलाश जारी, पुलिस पर भी चलीं गोलियां

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 05:24 AM (IST)

    टाइम्स स्क्वायर में खेल के सामान की दुकान के अंदर एक पर्यटक को गोली मारकर भागने वाले आरोपी का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी पर भी गोली चलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम को भीड़ के कारण जवाबी कार्रवाई नहीं हो सकी और अपराधी भाग निकला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला पर्यटक को गुरुवार की शाम अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारी गई।

    Hero Image
    न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में गोली चलाने वाले की तलाश जारी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

     एपी, न्यूयार्क। टाइम्स स्क्वायर में खेल के सामान की दुकान के अंदर एक पर्यटक को गोली मारकर भागने वाले आरोपी का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी पर भी गोली चलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम को भीड़ के कारण जवाबी कार्रवाई नहीं हो सकी और अपराधी भाग निकला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने कहा कि अपराधी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला पर्यटक को गुरुवार की शाम अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारी गई। इलाके की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं।

    हमलावर की उम्र 15 से 20 साल के बीच

    पुलिस ने बताया कि हमलावर की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। वह अभी भी फरार है, उसकी तलाश जारी है।

    ये भी पढ़ें: नवाज का सरकार बनाने का दावा, भारत से संबंध बेहतरी का संकेत; देश हित में सभी दलों को साथ आने का किया आह्वान