सैन्य अभ्यास टाल सकते हैं अमेरिका और दक्षिण कोरिया
सैन्य अभ्यास फिलहाल इस शर्त के साथ टाले जाने की उम्मीद है कि यदि उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने वादे में नाकाम रहा, तो इसे फिर से शुरू किया जाएगा।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 05:42 PM (IST)
सियोल, रायटर। अमेरिका और दक्षिण कोरिया इस सप्ताह प्रस्तावित सैन्य अभ्यास निलंबित करने का एलान कर सकते हैं। सैन्य अभ्यास फिलहाल इस शर्त के साथ टाले जाने की उम्मीद है कि यदि उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने वादे में नाकाम रहा, तो इसे फिर से शुरू किया जाएगा। समाचार एजेंसी योनहैप ने रविवार को यह जानकारी दी।
खबरों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सिर्फ बड़े पैमाने पर होने वाला सैन्य अभ्यास टाला जाएगा। सामान्य सैन्य प्रशिक्षण जारी रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य प्रशिक्षण नहीं करने का इरादा जताकर दोनों देशों के अधिकारियों को हैरत में डाल दिया था। उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ सिंगापुर में वार्ता के बाद उन्होंने यह बात कही थी। हालांकि, ट्रंप के बयान के बाद दक्षिण कोरिया में मौजूद अमेरिकी सैनिकों ने कहा था कि सैन्य अभ्यास रोकने का उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें