विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon Layoffs: अमेजन कंपनी में हो सकती है 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 05 Jan 2023 05:47 AM (IST)

अमेजन कंपनी 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की छटनी करने की तैयारी कर रहा है। नवंबर से ही अमेजन में ...और पढ़ें

अमेजन में 17,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी हो सकती है।
अमेजन में 17,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी हो सकती है।

वाशिंगटन, एजेंसी। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 17,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, नवंबर से ही अमेजन में छटनी की प्रक्रिया चल रही है। उस समय कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने का मन बना रही थी। हालांकि, अब यह आंकड़ा 7 हजार अधिक बढ़ चुका है। समाचार एजेंसी रायटर द्वारा इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर कंपनी ने चुप्पी साध ली। इसके अलावा, सेल्सफोर्स इंक ने बुधवार को कहा कि वह भी कटौती करने की योजना बना रही है। बता दें कि अमेजन कंपनी की तेजी से हो रही वृद्धि में गिरावट आई है, जिसका खामियाजा हजारों कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है। 

हर साल 16 लाख लोगों को नौकरी देता है अमेजन

 पिछले साल नवंबर महीने में न्यूयॅार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार  10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी निकालने की सोच रही है। बता दें कि अमेजन विश्व स्तर पर 16 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि नौकरी में कटौती अमेजन की डिवाइस यूनिट पर केंद्रित होगी, जिसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा और इसके रिटेल और मानव संसाधन डिवीजन शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: महंगाई और मंदी के भंवर में दुनिया, आख‍िर भारत कब तक बच पाएगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।