विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डिमेंशिया के सभी लक्षण', अमेरिकी डॉक्टर का ट्रंप को लेकर बड़ा दावा; बोले- बिगड़ रही मानसिक हालत

Published: Wed, 08 Apr 2026 07:45 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 07:47 AM (IST)

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच, डॉ. विन गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिगड़ती मानसिक क्षमताओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्रंप में 'डिमेंशिया' के लक्षण बताए हैं।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की फाइल फोटो। (सोर्स - रॉयटर्स)

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की फाइल फोटो। (सोर्स - रॉयटर्स)

HighLights

  1. डॉ. विन गुप्ता ने ट्रंप की मानसिक क्षमताओं पर चिंता जताई

  2. ट्रंप में 'डिमेंशिया' के लक्षण दिखने का दावा किया

  3. व्हाइट हाउस ने इन दावों को राजनीतिक साजिश बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ट्रंप की मानसिक क्षमताओं को लेकर चिंताजनक बात सामने आई है। ईरान पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लगातार भड़कने के बाद, अमेरिका के एक मेडिकल विशेषज्ञ ने उनकी बिगड़ती मानसिक क्षमताओं को लेकर चेतावनी दी है। डॉ. विन गुप्ता, जो X पर खुद को एमएस एमएस नाउ न्यूज के सीनियर मेडिकल एनालिस्ट बताते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप में 'डिमेंशिया' के सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

डॉ. गुप्ता ने डिमेंशिया के बताए लक्षण

यह पहली बार नहीं है कि फेफड़ों के विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता ने 79 साल के ट्रंप की सेहत को लेकर चिंता जताई है। इस बार, उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति में डिमेंशिया के खास लक्षण दिख रहे हैं, जैसे कि अजीब व्यवहार, उलझन, सोचने का बेतुका तरीका और शब्द के चयन को लेकर दिक्कत होना।

डॉ. गुप्ता ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि समय के साथ ये लक्षण धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं और बिगड़ते जा रहे हैं। बता दे कि ईस्टर की छुट्टियों के दौरान ट्रंप के सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब पोस्ट की एक सीरीज के बाद डॉ. गुप्ता ने चेतावनी दी। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा था, "मंगलवार का दिन ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा, ये दोनों एक ही दिन में होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।"

 

ट्रंप को इलाज की जरूरत : डॉ. गुप्ता

इस मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसी घटनाएं कोई अलग-थलग मामले नहीं हैं, बल्कि ये एक बड़ी और ज्यादा चिंताजनक मेडिकल स्थिति का हिस्सा हैं। जनवरी में भी उन्होंने दावा किया था कि ये संकेत सोचने-समझने की क्षमता में आ रही गिरावट के एक ट्रेंड को दिखाते हैं। उन्होंने एक संस्थान से कहा कि, "वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि सुर्खियों से परे, उन्हें वह इलाज मिल रहा होगा जिसकी उन्हें जरूरत है।"

व्हाइट हाउस ने सभी दावों को किया खारिज

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया और इन्हें राजनीतिक पक्षपात और "पागल लिबरल्स" द्वारा गढ़ी गई "पागलपन भरी साजिश की थ्योरी" करार दिया। लेकिन, ट्रंप की सेहत को लेकर अटकलें और भी तेज हो गई, क्योंकि 5 अप्रैल को उनकी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर कुछ समय की चुप्पी के बाद आई थी।

हालांकि, डॉ. गुप्ता की टिप्पणियां ट्रंप की उस धमकी से जुड़ी नहीं हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि "पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।" यह धमकी उन्होंने मंगलवार को रात 8 बजे की उस "डेडलाइन" से कुछ घंटे पहले दी थी, जो अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत पर जवाब देने के लिए तय की थी।

यह भी पढ़ें- Iran-US Ceasefire: ईरान-अमेरिका सीजफायर से गिफ्ट निफ्टी में बंपर उछाल, कच्चे तेल के दाम धड़ाम; शेयर बाजार की होगी बल्ले-बल्ले!