Move to Jagran APP

शोध: ब्रह्मांड में कई जगहों पर हो सकते हैं एलियन

शोध के अनुसार जब विषम परिस्थितियों में भी पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया तो इसी तरह अन्य ग्रहों पर भी प्रारंभिक जीवों का विकास अवश्य हुआ होगा।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 20 Dec 2017 10:40 AM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2017 10:40 AM (IST)
शोध: ब्रह्मांड में कई जगहों पर हो सकते हैं एलियन
शोध: ब्रह्मांड में कई जगहों पर हो सकते हैं एलियन

लास एंजिलिस (प्रेट्र)। पृथ्वी की तरह अन्य ग्रहों पर भी जीवन संभव है। वैज्ञानिकों ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाए गए 3.46 अरब वर्ष पुराने सूक्ष्मजीवों के जीवाश्म का अध्ययन कर अंतरिक्ष में एलियंस के जीवन की पुष्टि की है। कैलिफोर्निया, लास एंजिलिस और विस्कांसिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि पृथ्वी पर 35 लाख वर्ष पूर्व जीवन की शुरुआत हुई थी। उस समय धरती पर ऑक्सीजन भी नहीं पाया जाता था।  

loksabha election banner

शोध के अनुसार जब विषम परिस्थितियों में भी पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया तो इसी तरह अन्य ग्रहों पर भी प्रारंभिक जीवों का विकास अवश्य हुआ होगा। अध्ययन में वैज्ञानिकों को दो प्रजातियां मिलीं। इनमें एक प्रकाश संश्लेषण तो दूसरी मीथेन दो सूक्ष्मजीव मीथेन गैस का उपयोग कर अपनी कोशिका की दीवार बना रहे थे। जीवाश्म कितना पुराना है, यह जानने के लिए वैज्ञानिकों ने सेकेंडरी ऑयन मास स्पेकट्रोस्कोपी तकनीक का प्रयोग किया। इस विधि से कार्बन-12 और कार्बन-13 आइसोटोप (इनमें न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होती है) का पता लगाया जाता है।

पीएनएएस जर्नल में प्रकाशित शोध के वैज्ञानिक जे विलियम स्कोफ ने बताया, ‘पृथ्वी के शुरुआती दिनों में ही प्रजातियों का विकास हो चुका था। इसका अर्थ है ब्रह्मांड में कई जगहों पर यह घटना घटी होगी। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि इसके बाद अन्य ग्रहों पर बहुकोशिकीय जीवों का विकास हुआ या नहीं।’

यह भी पढ़ें: अणुओं के बीच अंतर का पता लगा सकता है मानव स्पर्श


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.