Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलास्का में ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन, Red Carpet पर थे पुतिन और सिर के ऊपर से गुजरा बी-2 बॉम्बर; VIDEO हो रही वायरल

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 12:25 PM (IST)

    अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बैठक में अमेरिका ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए हुई इस बैठक में जब पुतिन पहुंचे तो ट्रंप ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उसी दौरान आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान गुजरा जिसे देखकर दोनों नेता हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात अमेरिकी शक्ति का प्रदर्शन।

    डिजिटल, डेस्क, नई दिल्ली। अलास्का में अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई घंटों की महाबैठक चली। इस बैठक पूरी दुनिया की नजर रही। हालांकि, दोनों नेताओं की ये मुलाकात ना केवल शांति समझौता पर केंद्रित रही, बल्कि अमेरिका ने इस दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, युक्रेन से जारी युद्ध पर बात करने के लिए ट्रंप और पुतिन के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। ये बैठक अमेरिका के अलास्का में हुई। इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही। जैसे ही पुतिन यहां पहुंचे, अमेरिकी राष्ट्रपति ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

    जब पुतिन ठीक ऊपर से गुजरा B2 बॉम्बर विमान

    जिस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे थे, उसी समय आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। परोक्ष रूप से अमेरिका ने इस दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखा दिया।

    सबसे अधिक ध्यान तो, उस पल खींचा, जब ट्रंप और पुतिन रेड कारपेट पर आगे बढ़ रहे थे और उसी समय आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर का एक विमान आसमान में उड़ता नजर आया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जब आसमान में देखने लगे ट्रंप और पुतिन

    बता दें कि जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन एक साथ रेड कारपेट पर चल रहे थे, ठीक उसी समय ब-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान हवा में गुजरा। उसकी आवाज सुनकर दोनों नेता खुद को रोक नहीं पाए ऊपर विमान को देखने लगे। इसके बाद दोनों नेता एक लिमोजीन में सवार हुए और बैठक के लिए रवाना हो गए।

    जानिए ब-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान के बारे में

    बता दें कि बी-2 स्टील्थ बॉम्बर दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमानों में से एक माना जाता है। यह विमान पिछले तीन दशकों से अमेरिकी वायुसेना की शान बढ़ाए हुए है। इससे पहले अमेरिकी ने इन्हीं विमान की मदद से ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर हमला किया था। ईरान के इन परमाणु संयत्रों पर हमला करने के लिए इन विमानों ने करीब 37 घंटे की यात्रा लगातार हवा में पूरी की थी।

    यह भी पढ़ें: Trump Putin Meet: ट्रंप की पुतिन से नाराजगी तो घटी, लेकिन सीजफायर पर नहीं बनी बात; 10 Points में 'महाबैठक' की डिटेल

    यह भी पढ़ें: भारत-चीन टैरिफ पर ट्रंप का मिजाज कैसे हो गया नरम? पुतिन से मुलाकात के बाद कर दिया बड़ा एलान