विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेमा मालिनी और राहुल गांधी की तरह अलास्का में उतरा डमी कैंडिडेट, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में मचा सियासी बवाल

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM (IST)

अलास्का में मध्यावधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन सीनेटर डैनियल सुलिवन के खिलाफ उन्हीं के नाम का एक डमी उम्मीदवार मैदान में उतरने से सियासी बवाल मच गया है।

अलास्का में भी मैदान में उतरा डमी उम्मीदवार

अलास्का में भी मैदान में उतरा डमी उम्मीदवार

HighLights

  1. अलास्का में डैनियल सुलिवन के खिलाफ डमी उम्मीदवार।

  2. ट्रंप ने इसे मतदाता धोखाधड़ी करार दिया, जांच के आदेश।

  3. भारत के चुनावों से मिलती-जुलती स्थिति सामने आई।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत में चुनाव के दौरान एक ही नाम के कई उम्मीदवारों का मैदान में उतरना आम बात है। 2014 में मथुरा में हेमा मालिनी के खिलाफ एक अन्य हेमा मालिनी ने चुनाव लड़ा था।

वहीं, 2019 में वायनाड में राहुल गांधी के सामने एक अन्य राहुल गांधी और रघुल गांधी भी मैदान में थे। अब अमेरिका के अलास्का में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति में हलचल मचा दी है।

अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अलास्का में रिपब्लिकन सीनेटर डैनियल सुलिवन के सामने उन्हीं के नाम का एक अन्य डमी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। यह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार मैरी पेल्टोला भी चुनाव मैदान में हैं।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे डैनियल सुलिवन की उम्मीदवारी के पीछे पेल्टोला की टीम की भूमिका होने का दावा किया गया है। इसके बाद ट्रंप ने इसे मतदाता धोखाधड़ी करार देते हुए न्याय विभाग को जांच के आदेश दिए।

ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार के वोट काटने के लिए डमी उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

उन्होंने पेल्टोला को मतपत्र से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग भी की। हालांकि, मतपत्र पर दोनों उम्मीदवारों की पहचान अलग-अलग दर्ज है। एक मौजूदा सीनेटर हैं, जबकि दूसरे का किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है।

अमेरिकी चुनावी कानूनों के तहत चुनाव कराने और उम्मीदवारों को मतपत्र पर शामिल करने का अधिकार राज्यों के पास है। ऐसे में संघीय जांच की कानूनी वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।