Move to Jagran APP

अमेरिका में भारतीयों समेत 120 लोग हिरासत में, अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप

सीमा गश्ती और आव्रजन अधिकारियों ने 120 से ज्यादा लोगों को देश में अवैध रूप से प्रवेश करने और रहने के आरोपों में पकड़ा है।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 05:18 PM (IST)
अमेरिका में भारतीयों समेत 120 लोग हिरासत में, अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप
अमेरिका में भारतीयों समेत 120 लोग हिरासत में, अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप

न्यूयॉर्क (प्रेट्र)। अमेरिका में भारतीयों समेत 120 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए हैं। सीमा गश्ती और आव्रजन अधिकारियों ने इन लोगों को देश में अवैध रूप से प्रवेश करने और रहने के आरोपों में पकड़ा है। इनमें से 45 लोग ह्यूस्टन में पकड़े गए। जबकि 78 लोगों को टेक्सास स्थित एक जांच चौकी से हिरासत में लिया गया। ये लोग एक एसी ट्राला के जरिये अमेरिका में घुसने की फिराक में थे।

loksabha election banner

अमेरिका इमिग्रेशन एंड कस्टम एंफोर्समेंट (आइसीइ) के अनुसार, ह्यूस्टन में पांच दिवसीय अभियान चलाया गया था। इस दौरान आव्रजन नियमों के उल्लंघन में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आइसीइ ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी है कि इस अभियान में कुल कितने भारतीय पकड़ गए? पकड़े गए लोगों में होंडूरास, अल सल्वाडोर, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली, तुर्की के नागरिक हैं। इनमें से कुछ को अमेरिका में अवैध रूप से घुसने और स्वदेश भेजे जाने के बाद दोबारा प्रवेश करने के आरोप में आपराधिक मुकदमे का सामना करना होगा।

एक अन्य घटना में अमेरिका के सीमा गश्ती अधिकारियों ने पिछले हफ्ते टेक्सास की एक जांच चौकी से 78 लोगों को पकड़ा। ये सभी एक ट्राला में छिपे थे। कई देशों के इन लोगों में भी कुछ भारतीय हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'आपराधिक गिरोह लोगों की सुरक्षा की चिंता किए गए बगैर इस तरह के वाहनों से लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में पहुंचाने का काम करते रहते हैं।'

पहले भी पकड़े जा चुके हैं भारतीय

अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने के प्रयास में इससे पहले भी करीब 100 भारतीयों को पकड़ा गया था। उन्हें हिरासत केंद्रों में रखा गया था। इनसे से ज्यादातर पंजाबी थे।

ट्रंप ने पलटा था विवादित आदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले माह आव्रजन पर अपने विवादित आदेश को पलटते हुए आप्रवासी परिवारों को अलग करने की व्यवस्था को खत्म कर दिया था। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने वाले परिवारों से उनके बच्चों को अलग करने के ट्रंप प्रशासन के कदम की व्यापक आलोचना हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.