सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत
घने कोहरा के कारण सड़क दुर्घटना में शनिवार को दो किशोर की मौत हो गई।
By Edited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 08:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायगंज : घने कोहरा के कारण सड़क दुर्घटना में शनिवार को दो किशोर की मौत हो गई। यह घटना रायगंज के भाटोल अंचल के राज्य सड़क पर घटित हुई। मृतक का नाम संजय देवशर्मा(17) और सुजन दास(17) बताया गया है। दोनों हेमताबाद के आठकोड़ा गांव के निवासी है। गौरतलब है कि संजय देवशर्मा अपने फुफेरा भाई सुजन को बाइक पर बिठाकर हेमताबाद की ओर रवाना हुआ। अचानक विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी गाड़ी से बाइक टकरा गई। घटनास्थल पर ही दोनों किशोर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जेसीबी गाड़ी पर अपना आक्रोश निकालकर उसे क्षतिग्रस्त किया। चालक इस दुर्घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें