विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीएमसी विधायक अब्‍दुल करीम ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, कहा-ब्‍लॉक अध्‍यक्ष हटाएं वर्ना करेंगे आंदोलन

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 02:34 PM (IST)

इस्लामपुर के विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर ...और पढ़ें

सीएम ममता बनर्जी और विधायक अब्‍दुल करीम की तस्‍वीर।
सीएम ममता बनर्जी और विधायक अब्‍दुल करीम की तस्‍वीर।

इस्‍लामपुर (उत्‍तर दिनाजपुर), रंजीत कुमार यादव। इस्लामपुर में फिर एक बार ब्लॉक अध्यक्ष पद को लेकर तृणमूल में गुटबाजी खुलकर सामने आई। इस्लामपुर के विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर प्रखंड के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन को हटाकर मेहताब चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्‍होंने जाकिर हुसैन को फिर से नियुक्त करने पर अपनी आपत्ति जताते हुए चेतावनी भरे लहजे में दीदी से कहा है कि मुझे इस तरह से दरकिनार किया जा रहा, मेरे इलाके को मुझसे छीना जा रहा है, अगर आपको मैं पसंद नहीं तो मुझे छोड़ दीजिए, 

विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने यह बातें मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कहीं है। उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। अब्दुल करीम चौधरी ने इस्लामपुर के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन पर कई आरोप लगाए हैं।  उन्होंने यह भी शिकायत की कि इस्लामपुर के लोग डर में हैं क्योंकि जाकिर हुसैन फिर से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया हैं। इसलिए उन्होंने जाकिर हुसैन को इस्लामपुर के प्रखंड अध्यक्ष पद से हटाने के लिए आवेदन किया। अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आने वाले दिनों में जाकिर हुसैन को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने में विफल रहती हैं तो उन्होंने उन्हें छोड़ देने तक की बात कही है।

दूसरी ओर जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जाकिर हुसैन एक दक्ष सांगठनिक कार्यकर्ता हैं। रहा सवाल विधायक के आरोपों का तो वह जाकिर हुसैन के बारे में यह सब शायद इसीलिए कह रहे हैं कि वह अपने पुत्र को ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष बनाना चाहते हैं ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।