विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्‍लामपुर में बच्‍चों के मिड डे मिल का राशन भी ले उड़े चोर, अभिभावकों में रोष, पुलिस से सख्‍त कार्रवाई की मांग

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2022 05:30 PM (IST)

स्कूल प्रशासन के मुताबिक बदमाशों ने देर रात स्कूल के किचन से गैस सिलेंडर गैस चूल्हे छत के पंखे कुर्सी ...और पढ़ें

स्‍कूल से मिड डे मिल का भी राशन चोरी। सांकेतिक तस्‍वीर।
स्‍कूल से मिड डे मिल का भी राशन चोरी। सांकेतिक तस्‍वीर।

इस्‍लामपुर (उत्‍तर दिनाजपुर), जागरण संवाददाता। इस्लामपुर प्रखंड के सोनाखोदा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की देर रात चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो मामला शिक्षकों के संज्ञान में आया।  स्कूल प्रशासन के मुताबिक बदमाशों ने देर रात स्कूल के किचन से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हे, छत के पंखे, कुर्सी बेंच और यहां तक ​​कि स्कूल के मिड-डे मील का खाने-पीने का सामान भी चुरा लिया है। इस स्कूल में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।  आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस किसी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। इससे अभिभावकों में रोष है।

इसके बाद चोरी के मामले में पुलिस की भूमिका पर फिर स्कूल के शिक्षकों ने सवाल खड़े किए। हमेशा की तरह इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चोरी की खबर मिलते ही स्कूल के अभिभावक स्कूल पहुंच गए।  वहीं परिजनों ने चोरी की घटना की उचित जांच की मांग की है। स्‍कूल शिक्षक रघुपति मुखर्जी ने कहा कि इससे पहले भी चोरी हुई है इस बार भी इस तरह की चोरी की घटना घटी है। बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाली गैस चूल्हा समेत विभिन्न कीमती सामानों की चोरी लगातार हो रही है। इस तरह की घटना पर रोक लगनी चाहिए । उन्होंने कहा कि चोरी की घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराई जाएगी ।

स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद युसूफ ने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। हमलोग भी  ग्रामीणों के साथ बैठक कर ऐसा कोई कदम उठाएंगे जिससे चोरी की घटना पर रोक लग सके । स्कूल के प्रभारी प्रधान शिक्षक हरीश चंद्र दास ने कहा कि वह स्कूल में आकर देखे कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। स्कूल का मिड डे मील का चावल दाल चूल्हा गैस सिलेंडर आदि चोरी हो गई है। तुरंत  ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को खबर दी और पुलिस को सूचना दी है। इस तरह की घटना घटने से वह और ग्रामीण चिंतित हैं । अभिभावक मुस्ताक अहमद ने बताया कि उन लोगों के बच्चे ही स्कूल में पढ़ते हैं, इस तरह से स्कूल का बेंच कुर्सी पंखा आदि चोरी होने लगी तो बच्चों को काफी परेशानी होगी। अन्य अभिभावकों ने भी जल्‍द चोरों को पकड़ने और आगे ऐसी घटना पर रोक लगाने की मांग पुलिस से की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।