विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसएफआई की देश बचाओ रैली पहुंची कालियागंज

By JagranEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 06:47 PM (IST)

-बिहार और त्रिपुरा से विगत एक अगस्त को शुरू हुई थी रैली -आगामी एक सितंबर को कोलकता क

एसएफआई की देश बचाओ रैली पहुंची कालियागंज
एसएफआई की देश बचाओ रैली पहुंची कालियागंज

-बिहार और त्रिपुरा से विगत एक अगस्त को शुरू हुई थी रैली

-आगामी एक सितंबर को कोलकता के कॉलेज स्ट्रीट में होगा छात्र सम्मेलन

संवाद सूत्र,कालियागंज: अखिल भारतीय एसएफआई की ओर से छात्र शिक्षा, संविधान और देश बचाने की माग को लेकर निकाली गई रैली बुधवार को कालियागंज होते हुए दक्षिण दिनाजपुर में प्रवेश की। उत्तर दिनाजपुर जिला नेतृत्व की ओर से इस छात्र-रैली की जिम्मेदारी संभालने के लिए एसएफआई दक्षिण दिनाजपुर जिलाध्यक्ष सुरजीत सरकार और सचिव वेदत्रयी गोस्वामी फतेहपुर में मौजूद थी। इस छात्र रैली की अगवानी को लेकर उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर सीमावर्ती फतेहपुर इलाका में एक अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएफआई उत्तर दिनाजपुर जिला समिति के नेता अमित दास, तंजीर आलम, अनुपम दत्ता और गोपाल दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। गौरलतब है कि एसएफआई ने दो सितंबर को कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में छात्र समावेश का आह्वान किया है। इस समावेश के मद्देनजर एक अगस्त को बिहार और त्रिपुरा से दो छात्र रैली का शुभारंभ किया गया। पूर्वोत्तर भारत का यह छात्र रैली त्रिपुरा से शुरू होकर असम एवं कूचबिहार होते हुए मंगलवार रात कालियागंज पहुचने पर स्थानीय एसएफआई सदस्यों ने शानदार ढंग से रैली में उपस्थित सदस्यो का स्वागत किया। तत्पश्चात रैली गणेश पार्क से मेन रोड होते हुए सुकातो मोड़ पर पहुचीं। जहां रात भर ठहरने के बाद छात्रों की यह रैली बुधवार सुबह कालियागंज के सुकाता मोड़ से फतेहपुर होते हुए दक्षिण दिनाजपुर जिला में प्रवेश की। बताया गया कि उक्त रैली दक्षिण दिनाजपुर एवं मालदा होते हुए एक सितंबर को कोलकाता पहुँचेगी। कैप्शन : सुकातो मोड़ पर एसएफआई की सभा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।