माकपा कार्यकर्ता के घर में छापा मारने के खिलाफ प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : एक माकपा कार्यकर्ता के घर में रात के अंधेरे में पुलिस क
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर :
एक माकपा कार्यकर्ता के घर में रात के अंधेरे में पुलिस का छापा मारने व घर में तोड़-फोड़ करने के खिलाफ शुक्रवार को माकपा व काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम व विरोध प्रदर्शन किया। यह मामला चोपड़ा थाना के लालबाजार इलाके की है। आरोप है कि चोपड़ा थाने इलाके के घिरनी गाव के निवासी मोहसीन के घर में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए गुरुवार देर रात को छापेमारी की, मगर वह वहा नही मिला तो पुलिस ने उसके घर में तोड़ फोड़ की एवं उसके घर से पुलिस हजारों नगदी राशि व उसका मोटरसाइकिल लेकर चली गई। इसी घटना के प्रतिवाद में शुक्रवार की सुबह माकपा व काग्रेस कर्मियों ने लालबाजार में सड़क जाम किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। आंदोलन की सूचना मिलते ही चोपड़ा थाना की पुलिस पविशाल पुलिस वाहिनी लेकर घटनास्थल पर पहुंची।
इस आदोलन में काग्रेस के जिला सचिव फजरूल इस्लाम व माकपा के मुकलेश्वर रहमान आदि शामिल थे। काग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि पुलिस विरोध दल के राजनीतिक पार्टी के साथ बुरा व्यवहार करती है। लोगों को झूठे मामले में फंसा कर परेशान कर रही है। इस तरह रात में किसी के घर में घुसकर ताडव मचाना ठीक नही है। पुलिस जो कुछ भी किया, वह गलत है। सत्ताधारी दल के समर्थित हत्या व विभिन्न तरह के संगिन अपराध के आरोपी के घर में पुलिस रेड क्यों नहीं करती?
कैप्शन : विरोध प्रदर्शन करते माकपा के कार्यकर्ता