शिव भक्तों ने कालियागंज में निकाली शोभायात्रा
संवाद सूत्र, कालियागंज : सावन माह के प्रथम दिन ओम नम: शिवाय के महामंत्र जाप से कालियागंज शहर ग
संवाद सूत्र, कालियागंज : सावन माह के प्रथम दिन ओम नम: शिवाय के महामंत्र जाप से कालियागंज शहर गूंज उठा। शहर के प्राय: सभी शिव मंदिरों में सावन के पहले दिन पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर ओम नम: शिवाय जप सेवा समिति द्वारा सावन के पहले दिन से समापन तक ओम नम: शिवाय जप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में समिति की ओर से भव्य शोभयात्रा निकली गई। यह शोभा यात्रा नगर भ्रमण के उपरात मारवाड़ी पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी में आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।
ओम नम: शिवाय जप सेवा समिति के पंडित भूपेंद्र मोहन झा,राधे श्याम तापड़िया और भीमराज जैन ने बताया कि सावन माह के मौके पर प्रतिदिन रात्री साढ़े आठ बजे से साढे नौ बजे तक शिवभक्त के आवास पर ओम नम: शिवाय जप सेवा समिति द्वारा शिव जाप का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।
वही दूसरी और शहर में बोलबम की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तो द्वारा मंदिरो को सजाया संवारा गया है।
कैप्शन : शोभायात्रा में शामिल महिलाएं