पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ नगरपालिका के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
संवाद सूत्र कालियागंज नगरपालिका द्वारा जारी कोविड टीकाकरण एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यो में बरती
संवाद सूत्र, कालियागंज: नगरपालिका द्वारा जारी कोविड टीकाकरण एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यो में बरती जा रही अनियमितता एवं पक्षपातपूर्ण रवैया का आरोप लगाकर भाजपा सदस्यों ने भाजपा शहर मंडल महासचिव अमित साहा(तोतन) के नेतृत्व में कालियागंज नगर पालिका में ज्ञापन दिया। इस क्रम में गुरुवार अपराहान भाजपा सदस्यों ने नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन करने के पश्चात, भाजपा का एक प्रतिनिधि दल नगरपालिका प्रशासक मंडली सदस्य बसंत राय से अपनी मागों को लेकर बहस बाजी शुरू कर दी। इस क्रम में नपा प्रशासक मंडली सदस्य बसंतराय भाजपा सदस्यों द्वारा लगाए गए अनियमितता के आरोपों को एक सिरे से नकारते हुए कहा कि उक्त सभी कार्य निष्पक्ष रुप से नियमानुसार किए जा रहे हैं।बफिर भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि लोगों का चेहरा देखकर टीका एवं खाद्य सामग्रिया की पíचया बाटी जा रही है, जो सरकारी नियमों के खिलाफ है। उन्होंने सभी के टीकाकरण को लेकर कूपन प्रणाली को हटा देने की माग की, इसके अलावा भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के इस समय नगरपालिका द्वारा बेरोजगारो के बीच खाद्य सामग्रियों का जो वितरण किया जा रहा है, उसमें भी चरम दुर्नीति एवं अनियमितता बरती जा रही है। उक्त खाद्य सामग्रियों का वितरण सरकारी कíमयों के द्वारा होना चाहिए था, जबकि यह देखा जा रहा है कि प्रत्येक वार्डो में तृणमूल कर्मी इन खाद्य सामग्रियों का कूपन खुद वितरण कर रहे हैं। परिणामत: पक्षपात पूर्ण रवैया के चलते जरूरतमंद लोग इस सुविधा से वंचित रह जा रहे है। इस प्रकार की अव्यवस्था एवं पक्षपात पूर्ण रवैया पर अंकुश लगाकर जरूरतमंदों के हाथो खाद्य सामग्री सौंपी जाए। इस मौके पर भाजपा शहर मंडल सभापति भवानी चरण सिंहो, महासचिव सुब्रतो धर, युवा मोर्चा सभापति गौतम विश्वास, युवा मोर्चा के राज्य नेता गौरंगो दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।