Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध रैली

संवाद सूत्र, कालियागंज : दक्षिण दिनाजपुर जिला की भाजपा नेतृ मौसम मजूमदार की आत्महत्या को लेकर

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 08:41 PM (IST)
जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध रैली
जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध रैली

संवाद सूत्र, कालियागंज : दक्षिण दिनाजपुर जिला की भाजपा नेतृ मौसम मजूमदार की आत्महत्या को लेकर भाजपा के दक्षिण दिनाजपुर जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को कालियागंज भाजपा सदस्यों ने शहर में विशाल रैली निकाली। साथ ही स्थानीय विवेकानंद चौराहे पर सड़क जाम किया। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई। इस आंदोलन में जिला के भाजपा महासचिव अमित शाह, भाजपा के चार नंबर मंडल समिति के अध्यक्ष राणाप्रताप घोष, राज्य के सह सभा नेतृ डोला मोदक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुभेंदु सरकार को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। कालियागंज थाना पुलिस ने सौ से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का हिरासत में लेकर बाद में जमानत पर रिहा किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.