Move to Jagran APP

प्लास्टिक युक्त दुध मिलने से हलचल

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज शहर में प्लास्टिक युक्त दुध मिलने से इलाके में हलचल का माह

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 08:48 PM (IST)
प्लास्टिक युक्त दुध मिलने से हलचल
प्लास्टिक युक्त दुध मिलने से हलचल

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज शहर में प्लास्टिक युक्त दुध मिलने से इलाके में हलचल का माहौल है। शहर के वार्ड नंबर पांच के शांति कालोनी में टुबाई सिंहो के घर में यह मामला सामने आया।

loksabha election banner

टुबाई सिंहो ने बताया कि आज मैंने धनकोल इलाके के सीतामोड़ इलाके से दुध का पैकेट खरीदा था। घर लाकर जब उसे बर्तन में रखा तो प्लास्टिक जैसा वह लंबा होने लगा। मैंने फौरन इसकी जानकारी नगरपालिका अध्यक्ष कार्तिक पाल को दी। इसके बाद वार्ड पार्षद मिलन विश्वकर्मा, वार्ड सात के पार्षद अमित देव गुप्तो, नगरपालिका सिनेटरी परिदर्शक, प्रखंड परिदर्शक सुमंतो गोस्वामी, थाना पुलिस के एसआई रामचंद्र घोष सहित विभिन्न अधिकारी शांति कालोनी पहुंचकर दुध को देखकर अचंभित हो गए। दुध का नमूना जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

कालियागंज के नगरपालिका अध्यक्ष कार्तिक पाल ने बताया कि यह खाद्य मिलावट का यह बड़ा मामला है। हमने आटे में प्लास्टिक मिलने की बात सुनी थी। पहली बार प्लास्टिक युक्त दुध भी देखी। इसका सेवन यदि बच्चा कर ले, तो वह भयंकर बीमारी का शिकार हो जाएगा।

कैप्शन : प्लास्टिक युक्त दुध को देखते अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.