विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्‍लामपुर में दो बाइक की टक्‍कर में पांच घायल

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Sun, 28 Aug 2022 06:07 PM (IST)

घायलों में एक बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया इलाके के रामकुमार सिंह (35) हैं नाम का युवक शामिल हैं ...और पढ़ें

घायलों को अस्‍पताल पहुंचाते ग्रामीण। जागरण फोटो।
घायलों को अस्‍पताल पहुंचाते ग्रामीण। जागरण फोटो।

इस्लामपुर (उत्‍तर दिनाजपुर), जागरण संवाददाता। इस्लामपुर शहर के नजदीक  श्रीकृष्णपुर पेट्रोल पंप के पास में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर है।

घायलों में एक बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया इलाके के रामकुमार सिंह (35) हैं नाम का युवक शामिल हैं जो मीडिया कर्मी बताया जा रहा है।  स्थानीय निवासियों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उठाकर इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस का कहना है कि संभवतः एक बाइक पर मीडिया कर्मी और उसका साथी सवारी कर रहे थे । जबकि दूसरा बाइक पर इस्लामपुर थाने के ठाकुर नगर इलाके का युवक था ,जो अपने दो दोस्तों के साथ तिस्ता बैरेज में नहाकर घर लौट रहा था तभी दोनों बाइक एक ही रूट पर  तेज रफ्तार से टकराने के कारण उक्त दुर्घटना घटी होगी।  दोपहर का समय होने के कारण क्षेत्र सुनसान था। जिसके कारण स्थानीय निवासियों को घटना के बारे में थोड़ी देर से पता चला। उन्‍होंने दुर्घटना के लगभग 15 मिनट बाद बचाव अभियान शुरू किया।  इस्लामपुर थाने के रामगंज फाड़ी की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ।