उत्तर दिनाजपुर में एक साथ लगाए गए सवा दो लाख पौधे
संवाद सूत्र, रायगंज : पर्यावरण रक्षा के लिए पौधारोपण अनिवार्य को लक्ष्य करके उत्तर दिनाजपुर जिला
संवाद सूत्र, रायगंज : पर्यावरण रक्षा के लिए पौधारोपण अनिवार्य को लक्ष्य करके उत्तर दिनाजपुर जिला में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीना ने रायगंज के कमलाबाड़ी अंचल के अंतर्गत कर्णजोड़ा स्थित जिला प्रशासन परिसर में पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दिन जिला के 210 किलोमीटर के दायरे में रास्ता, नदी, नाला के किनारे दो लाख, 10 हजार विभिन्न तरह के फल,फूल व सदाबहार के पौधे लगाए गये। सभी नौ प्रखडों में प्रखंड प्रशासन द्वारा 25 हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 23 सौ परिवार को वृक्ष पट्टा दिया जाएगा। उस परिवार को निजी लाभार्जन हेतु वृक्षारोपण का दायित्व दिया गया। इसका खर्च प्रशासन वहन करेगी।
कैप्शन : पौधारोपण करते जिलाधिकारी