चूहे के लिए लगाए गये बिजली तार के घेरे में फंसकर दंपती की दर्दनाक मौत
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : धान के भंडार को चूहे से बचाने के लिए दंपती ने धान के चा
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : धान के भंडार को चूहे से बचाने के लिए दंपती ने धान के चारों तरफ बिजली के तार का घेरा लगा दिया। लेकिन अनजाने अपनी ही बनाये घेरे में फंस गए दंपती। बिजली के चपेट में आकर पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में मातम का माहौल है। यह हादसा उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाने इलाके के देउवा गाव में बुधवार रात को घटित हुई।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़े से संदूक में जमा किये गए धान के भंडार को चूहे ना कुतर दे, इसलिए बिजली का तार से घेर लगा दिया गया, ताकि कोई भी चूहा बिजली के चपेट में आ जाए। लेकिन उसी बिजली के तार का शिकार वे खुद हो जायेंगे, ऐसा उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। मृतक पति का नाम पवन मंडल (42) व मृतका पत्नी नाम पुष्प मंडल(40) बताया गया है। इस घटना की खबर पुलिस को मिलते ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामुर अस्पताल में भेज दिया है। गौरतलब है कि दंपती चूहे से परेशान हो गए थे। कई बार चूहों ने धान नष्ट कर दिया था। इस बार धान को चूहे से बचाने के लिए बिजली का घेरा लगा दिया गया। बुधवार शाम को पुष्प मंडल संदूक को साफ कर रही थी, लेकिन उस समय बिजली की स्वीच ऑन थी। संदूक को छूते ही महिला बिजली के चपेट में आ गयी। वह चिल्लाने लगी पति पवन मंडल पत्नी को बचाने के क्रम में खुद भी इसके चपेट में आ गए। बाद में पड़ोसी ने दंपती को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र कानकी ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। पवन मंडल पेशे ट्रेक्टर चालक था। दंपती के अपने पीछे चार संतान छोड़ गए। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है।