मंत्री ने किया भ्रमणयान ग्रंथागार का उद्घाटन
संवाद सूत्र, रायगंज : जन साधारण् को पुस्तकों से जोड़ने के लिए राज्य ग्रंथागार विभाग ने अनोखी
संवाद सूत्र, रायगंज : जन साधारण् को पुस्तकों से जोड़ने के लिए राज्य ग्रंथागार विभाग ने अनोखी पहल शुरू की। सोमवार को ग्रंथागार मंत्री सिद्धिकुल्ला चौधरी ने उत्तर दिनाजपुर जिला के कर्णजोड़ा स्थित प्रशासनिक कार्यालय में भ्रमणयान ग्रंथागार का विधिवत उद्घाटन किया। इस यान में कहानी, उपन्यास, क्रीड़ा, रोजगार पत्रिका के अलावा मनोरंजन व सामान्य ज्ञान की 1500 किस्म की पुस्तकें रहेंगी। यह यान गांव-गांव जाकर आम लोगों को पुस्त पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पाठकों को 15 दिनों के लिए पुस्तक दिया जाएगा। पुस्तक जमा करने के बाद पुन: पुस्तक दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पुस्तकों की नियमित पढ़ाई से जोड़ना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीना सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री ने पत्रकारों के बताया कि राज्य में पुस्तकालय कर्मचारी की कमी को दूर करने के लिए 3200 ठेका कर्मचारी को नियुक्त किया जाएगा। पुस्तकालयों की हालत सुधार लाने के लिए मंत्री ने उत्तर व दक्षिण दिनाजपु के जिला ग्रंथागार अधिकारी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। पुस्तकालय को अधिक उपयोगी, तकनीकी व अत्याधुनिक बनाने पर जोर दिया गया।