एस्ट्रोफिजिक्स पर कालियागंज कॉलेज में वेबिनार
-35 शिक्षण संस्थाओं के 320 अध्यापक व छात्रों ने लिया भाग संवाद सूत्रकालियागंज कालियागंज का
-35 शिक्षण संस्थाओं के 320 अध्यापक व छात्रों ने लिया भाग
संवाद सूत्र,कालियागंज :कालियागंज कॉलेज के भौतिकी विज्ञान विभाग के तत्वावधान में 'रिसेंट एडवासमेंट इन एस्ट्रोफिजिक्स' विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पियूष कुमार दास ने किया और भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम का संयोजक डॉ. संतू चक्रवर्ती ने अभिनंदन भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन सह संयोजक डॉ. पलास नाथ के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में गौड़ बंग विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ.चंचल चौधरी और प्रमुख वक्ता के तौर पर कोलकाता के इंडियन सेंटर फॉर स्पेस फिजिक्स के वैज्ञानिक संदीप चक्रवर्ती और सुदीप्त शासमल मौजूद थे। कॉलेज के नेक कोíडनेटर डॉ. चंदन राय तथा आईक्यूईसी संयोजक डॉ देवाशीष भौमिक ने इस वेबिनार के प्रति अपना अनुराग प्रकट करते हुए इसकी उपयोगिता और प्रासागिकता पर अपना विचार रखा। इस वर्चुअल आलोचना चक्र में देश के विभिन्न 35 शिक्षण संस्थाओं से 320 अध्यापक -अध्यापिका, छात्र - छात्रा , वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं ने आलोच्य विषय पर अलोकपात कराते हुए तारों, ग्रहों आदि की वर्तमान स्थिति और खगोल भौतिकी के क्षेत्र में इनकी भावी परिणति पर विस्तार से चर्चा की। इस संदर्भ में प्रिंसिपल डॉ दास ने बताया कि आलोच्य विषय अत्यंत प्रासंगिक और उपयुक्त है। ब्रह्माड की खगोलीय स्थिति की वैज्ञानिक अवधारणा की जानकारी वर्तमान काल में अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रहों-उपग्रहों की उद्भिद व अवसान तथा उसके अवस्थान पर ही सम्पूर्ण जगत का स्थिति निर्भर है। इसकी गणना के माध्यम से सम्पूर्ण कालखंड का पता चलता है। यह वेबिनार छात्र - छात्राओं, अध्यापकों, वैज्ञानिकों तथा शिक्षा अनुरागियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा साथ ही शोधाíथयों के लिए नया स्त्रोत व आयाम सावित होगा।