विहिप की ओर से जन्माष्टमी पर शोभायात्रा
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी महा
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 08:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा चोपड़ा प्रखण्ड के स्वागत समिति के तत्वावधान में सोनपुर मॉर्निग प्रथामिक स्कूल से निकाली गयी। शहर के नापुड़ हाट का परिक्रमा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 31 होकर पुन: प्रथामिक स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में चोपड़ा प्रखण्ड के विभिन्न गाव से लगभग 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें