तीन लाख रुपये का प्रतिबंधित पटाखा जब्त
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर पुलिस ने शुक्रवार रात को इस्लामपुर बाजार सहित विभि
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर पुलिस ने शुक्रवार रात को इस्लामपुर बाजार सहित विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद पटाखा का बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये बताया गया है। इन पटाखों को दीपावली के दौरान बेचने की योजना थी। प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री शहर में नहीं हो सके, इसके लिए लगातार पुलिस अभियान चला रही है। साथ ही जुआ के अड्डे के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
कैप्शन : बरामद पटाखा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें