Move to Jagran APP

रेड लाइट एरिया से दो नाबालिग के बरामदगी से मचा बवाल

-नारी तस्करी के आरोप में चार महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार -यौन कर्मियों ने थाने का घ्

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 06:53 PM (IST)
रेड लाइट एरिया से दो नाबालिग के बरामदगी से मचा बवाल

-नारी तस्करी के आरोप में चार महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha election banner

-यौन कर्मियों ने थाने का घेराव करके किया हंगामा

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिला के पांजीपाड़ा इलाके के रेड लाईट एरिया से दो नाबालिग लड़की के बरामद होने से इलाके में बवाल मचा हुआ। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने दो लड़की को बरामद किया था, जिसमें से एक का घर असम तो दूसरे का घर झारखंड में है। महिला तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने चार महिला को हिरासत में लिया था। शनिवार को इस घटना को लेकर पाजीपड़ा आउट पोस्ट का घेराव किया। आंदोलन का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने किया। इसे लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे है। शासक दल के नेता की उपस्थिति में पुलिस को अपमानित किया गया और उसके साथ धक्कामुक्की भी की गई। पुलिस पर आक्रमण होता देख थाने का गेट बंद कर दिया गया। बाद में पुलिस के अतिरिक्त बल के पहुचने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

प्रदर्शनकारी यौन कर्मियों का आरोप है कि पुलिस रात में घर मे घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ घर में तोड़-फोड़ किया। ऐसा पुलिस नहीं कर सकती। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी झूठा आरोप लगा रहे है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक असम की एक लड़की को बलपूर्वक पिछले 8 महीने से देह व्यापार करवाया जा रहा था। वह कक्षा नवमी में में पढ़ती है। वहीं झारखंड की लड़की को लगभग एक साल से इस देह व्यापार में झोंका गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

कैप्शन : विरोध प्रदर्शन करती यौनकर्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.