रायगंज में भाजपा का बंद असरदार, दो सरकारी बसों में तोड़-फोड़
संवाद सूत्र, रायगंज : इस्लामपुर में पुलिस की गोली से दो छात्रों की मौत के विरोध में उत्तर दि
संवाद सूत्र, रायगंज : इस्लामपुर में पुलिस की गोली से दो छात्रों की मौत के विरोध में उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा कमेटी के आहूत बंद से शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति देखी गयी। शहर में चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा है। सड़क पर गैर सरकारी बसे चले ही नहीं। वहीं सरकारी बसों को रोका गया। रायगंज के दो एनबीएसटीसी बसों में तोड़-फोड़ की गयी। भाजपा समर्थकों में छात्रा की मौत को लेकर आक्रोश देखा गया। यहां तक कि रायगंज थाना के आईसी सूरज थापा और भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती के बीच नोंक-झोंक हो गयी।
जिलाध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन भाजपा समर्थकों की हत्या कर रहे है। जिला अध्यक्ष ने रायगंज के आईसी पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विधि-सम्मत लड़ाई लड़ने का संकेत दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि पुलिस गुंडागर्दी बंद नहीं की, तो भाजपा और भी जोरदार आंदोलन करेगी। उक्त घटना के परिप्रेक्ष्य में दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। शनिवार को भाजपा समर्थित छात्र संगठन ने बंद का आह्वान किया। इस घटना को लेकर एसएफआई ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला निकालने जा रही थी। लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया।
कैप्शन : क्षतिग्रस्त बस