डबल मर्डर केस से दहला इस्लामपुर, पति गिरफ्तार
संवाद सूत्ररायगंजरहस्यमय तरीके से बेटी व मां की हत्या को लेकर इस्लामपुर शनिवार को दहल गया। य
संवाद सूत्र,रायगंज:रहस्यमय तरीके से बेटी व मां की हत्या को लेकर इस्लामपुर शनिवार को दहल गया। यह घटना इस्लामपुर शहर के रामकृष्ण पल्ली इलाके की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करके पति को हिरासत में लिया। मृतका का नाम आरती रॉय(23) व उसकी बेटी का नाम अनुष्का हाजरा(03)बताया गया है।
इस्लामपुर के जिला पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा कि मृतक महिला के पति मुन्ना हाजरा को हिरासत में लिया गया और हत्या के बाद उससे पूछताछ की गई है। मौके से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। पूछताछ करने के अलावा पुलिस पता लगा रही है क्या उस महिला की हत्या में उसके पति का हाथ तो नहीं?
घर मालिक शिबू ने बताया कि रोजाना की तरह वह महिला स्थानीय बाजार नियंत्रित समिति में दुकान खोलने के बाद फिर सुबह घर चली आयी। लेकिन बाद में जब उसका पति मुन्ना राय घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी और बेटी घर से लथपथ हालत में है। घर मालिक का कहना है कि जब यह वारदात हुई, उस समय मैं नहीं था। मुझे भनक भी नहीं लगी। मैं अपने कमरे में पूजा-पाठ कर रहा था।
इस्लामपुर नगर पालिका के प्रशासक कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि मृतक का पति चाय की दुकान से घर लौटा और उसने अपनी पत्नी व पुत्री खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थी। हत्या किसने की, यह पता नहीं चल पाया है। हमला सब्जी काटने वाले हंसुआ से किया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गयी है।