Move to Jagran APP

चोपड़ा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष तीन हजार कार्यकर्ता के साथ भाजपा में शामिल

चोपड़ा ब्लॉक काग्रेस के अध्यक्ष अशोक राय सीपीएम-काग्रेस गठबंधन के बड़े चेहरे ं

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 06:55 PM (IST)
चोपड़ा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष तीन हजार कार्यकर्ता के साथ भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता,उत्तर दिनाजपुर: चोपड़ा ब्लॉक काग्रेस के अध्यक्ष अशोक राय सीपीएम-काग्रेस के गठबंधन के बड़े महत्वपूर्ण नेताओं में से एक माने जाते है। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की बुधवार सुबह भाजपा में शामिल होकर सबको चकमा दे दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि काग्रेस में रहकर परिवर्तन संभव नहीं था। इसीलिए एक और विकल्प की आवश्यकता मुझे थी। इसलिए मैंने भाजपा को एक ताकत के रूप में चुना और लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस क्षेत्र में मजबूत होगी और समग्र विकास के लिए एक बहुमत से लड़ने में सक्षम होगी।

loksabha election banner

दूसरी ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरजीत सेन ने कहा कि यह सही खबर है। चोपड़ा में उनकी शक्ति और अधिक बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि इस दिन अशोक राय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता उनकी पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस लड़ाई को बेहतर तरीके से लड़ सकेंगे। पार्टी के इस बदलाव के तथ्य को स्वीकार करते हुए जिला काग्रेस अध्यक्ष मोहित सेनगुप्ता ने कहा कि हमारी विफलता है कि हम गठबंधन की तरफ काग्रेस से उन्हें टिकट नहीं दे सकते थे। फिर भी पाला नहीं बदलने के लिए उन्हें काफी समय तक समझाया गया है। लेकिन वें सहमत नहीं हुए। वहीं दूसरी पार्टी में जाने के अपने फैसले में अड़े रहे। इस मामले में उनके पास करने के लिए कुछ नहीं था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अशोक राय काग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से जो पूरे इलाके में काग्रेस को एक बड़ा झटका ही नहीं लगा है बल्कि काग्रेस और वाम मोर्चा का अंचलिक गठबंधन को भी उस इलाके में भाड़ी नुकसान हुआ है।

कैप्शन : समर्थकों के साथ अशोक राय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.