दीपा सरकार बनी सभापति व तपन देव सह सभापति
-पुलिस प्रशासन ने मीडियाकर्मियों को प्रखंड विकास कार्यालय में घुसने नहीं दिया -जेनरिक दवा
-पुलिस प्रशासन ने मीडियाकर्मियों को प्रखंड विकास कार्यालय में घुसने नहीं दिया
-जेनरिक दवा की दुकान भी बंद रखी गयी, रोगियों को हुई परेशानी
संवाद सूत्र, कालियागंज :कालियागंज पंचायत समिति के सभापति पद पर तृणमूल कांग्रेस की दीपा सरकार को चयनित किया गया। वहीं सह सभापति के पद के लिए तपन देव सिंहो का चयन किया गया। गौरतलब है कि कालियागंज पंचायत समिति बोर्ड गठन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल देखा गया। पुलिस प्रशासन की निगरानी में बोर्ड का गठन किया गया। प्रखंड कार्यालय आने-जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रखंड विकास कार्यालय के समीप कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल है। बोर्ड गठन की प्रक्रिया के कारण रोगी को लाने व ले जाने में काफी परेशानी हुई। जेनेरिक दवाई की दुकान को भी बंद रखा गया। इसे लेकर कालियागंज की जनता थाना के आईसी विचित्र विकास राय की कार्य शैली पर अंगुली उठा रहे है। उल्लेखनीय है कि कालियागंज पंचायत समिति में कुल 24 सीटें है तृकां को 13 और भाजपा को 11 सीटें मिली थी। गठन के समय एक-एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस की कड़ी नजर थी। एक सीट भी इधर से उधर होने पर मामला गड़बड़ा सकता है। इसके बावजूद तृणमूल खेमे में नाराजगी दिखी। पंचायत समिति सदस्य गुलाम मुस्तफा को सह सभापति नहीं बनाये जाने पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्य नाराज दिखे।
कैप्शन : पंचायत समिति के सभापति व अन्य सदस्य